Media24Media.com: मानसिक दिव्यांग महिला ने की अपने 8 साल के बेटे की हत्या, रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मानसिक दिव्यांग महिला ने की अपने 8 साल के बेटे की हत्या, रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम

Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला राजस्थान के झालावाड़ का है, जहां मानसिक रूप से बीमार एक महिला ने अपने 8 साल के बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी। ये घटना सुनेल इलाके की है। पुलिस के मुताबिक महिला ने चाकू से अपने आठ साल के बेटे का गला रेत दिया। सुनेल थाना प्रभारी मनसीराम ने बताया कि आरोपी महिला ममता गुर्जर कथित रूप से मानसिक तौर पर बीमार है। वो बीते 6 साल से अपने पति से अलग मायके में रह रही थी। 


8 साल के मृत बच्चे की पहचान विजय कुमार गुर्जर के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि महिला ने शनिवार रात को अपने बेटे को जान से मार दिया था। वारदात के समय महिला का बेटा बरामदे में सो रहा था। जबकि महिला के पिता और भाई घर के अंदर सो रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बीमार महिला अपने बेटे को दूसरे कमरे में ले गई थी। वहीं पर उसने कथित तौर पर बेटे की हत्या की और भाग गई। मानसिक रूप से बीमार महिला के भाई और पिता जब सुबह उठे तो बच्चे को खून में लथपथ हालत में देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।

मां ने बेटे को उतारा मौत के घाट

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के मामा की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपने ही सगे बेटे का चाकू से गला रेत दिया। बेटे की मौत के बाद महिला मौके से गायब हो गई। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। बता दें कि आरोपी महिला काफी समय से अपने पति से अलग रह रही थी। वो अपने मायके में रहती थी। रात के समय जब परिवार की नजर उससे हटी तो इस बात का फायदा उठाकर उसने अपने ही बच्चे की जान ले ली। फिलहाल पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.