Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

24 घंटे में गैंगरेप की 5 घटनाओं से दहला झारखंड, दरिंदगी की सारी हदें पार

देश में रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in India) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। लेकिन आज हम उस राज्य के बारे में बात कर रहे हैं, जहां 24 घंटे के अंदर ही गैंगरेप की 5 वारदात (gang Rape in Madhya Pradesh) को अंजाम दिया गया है। इन घटनाओं ने झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

बीते 24 घंटे के अंदर झारखंड में गैंगरेप की पांच घटनाएं हुई हैं। ये घटनाएं झारखंड के अलग-अलग जिलों में हुई है। जानकारी के मुताबिक गुमला में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले के सभी आरोपी अभी गिरफ्तार भी नहीं हुए थे कि राजधानी में भी एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया गया। हालांकि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है।

इन जिलों में हुई गैंगरेप की वारदात

पहला मामला गुमला में, दूसरा मामला सिमडेगा में तीसरा मामला गढ़वा में, चौथा मामला गोड्डा और पांचवां मामला रांची में सामने आया है। एक दिन में पांच दुष्कर्म की घटनाओं से पुलिस महकमे पर सवाल किया जा रहा है। गोड्डा के मेहरमा प्रखंड कार्यालय में तैनात दो होमगार्ड्स पर एक मूक बधिर महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला वारदात के वक्त प्रखंड कार्यालय के पास बकरी चराने गई थी। वह इशारों में हैवानियत की दास्तान बता रही है। मेहरमा थाने में इसकी रिपोर्ट लिखाई गई है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म

रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र के मुड़हरा पहाड़ पर नाबालिग छात्रा के साथ भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा आपने घर से जतरा मेला देखने के लिए निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग उसे लिफ्ट देने के बहाने एक पहाड़ पर ले गए, जहां पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग लड़की को छोड़कर मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म का शिकार होने के बाद नाबालिग लड़की बहदवास हो गई थी। किसी तरह वो पहाड़ से नीचे उतरी। इसके बाद  सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई।

मेला देखने के बहाने बाइक में दिया था लिफ्ट

नाबालिग के कपड़े भी फटे हुए थे। स्थिति देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना नरकोपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में नाबालिग को रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नाबालिग लड़की रविवार को जतरा मेला घूमने जा रही थी। इसी दौरान मुड़हरा पहाड़ से थोड़ा पहले वह बस से उतर गई। इसके बाद पैदल गांव में लगे जतरा मेला घूमने के लिए जाने लगी। उसी रास्ते से दोनों आरोपी भी बाइक से जतरा मेला देखने जा रहे थे।

आरोपियों ने पीड़िता से की थी मारपीट

मुड़हरा पहाड़ के समीप जब नाबालिग पहुंची तो बाइक सवार उसे देखकर रूक गए। नाबालिग से पहले जान पहचान की। मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। इसके बाद उसे बाइक पर जतरा मेला ले जाने के लिए लिफ्ट दिया। जैसे ही नाबालिग बाइक में बैठी, आरोपी उसे पहाड़ की तरफ ले गए। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पहाड़ के उपर नाबालिग को ले गए। इसके बाद दोनों बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।

BJP ने हेमंत सरकार पर उठाए सवाल

वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा कि 'शर्मनाक ! अपराधियों में शासन का भय नहीं है। झारखंड में हर दिन बेटियों की अस्मत लूटी जा रही है और हेमंत सरकार हाथ पर हाथ धरकर बैठी है।' रघुवर दास ने कहा कि आदिवासियों के नाम पर वोट बटोरकर सत्ता में आई हेमंत सोरेन सरकार में सबसे ज्यादा प्रताड़ित आदिवासी और दलित बच्चियां ही हैं। बता दें कि प्रदेश में रोजाना दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है, ऐसे में  कानून व्‍यवस्‍था को लेकर सवाल उठना लाजमी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.