Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CRIME NEWS: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

देश में रेप और गैंगरेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of gang rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से रेप और गैंगरेप की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला कर्नाटक का है, जहां पुलिस ने 16 साल की स्कूली छात्रा के अपहरण और सामूहिक रेप के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। दक्षिण कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक सोनवणे ऋषिकेश भगवान ने बताया कि एक आरोपी लड़की को फेसबुक के जरिए जानता था। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में कापू निवासी केएस शरथ शेट्टी, मारुति मंजूनाथ, लॉज सतीश और इदयात उल्ला शामिल हैं। सभी लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। 


पुलिस के मुताबिक फेसबुक के जरिए पीड़िता को जानने वाला आरोपी शरत शेट्टी उससे अक्सर फोन पर बात करता था। उसने उसे अपने रिश्तेदार मारुति मंजूनाथ से भी मिलवाया है। मंजूनाथ ने पीड़िता को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भी भेजे और वीडियो कॉल भी किए। इसका खुलासा जांच में हुआ। आरोपी शरथ शेट्टी ने लड़की को कस्बे में आने को कहा और एक लॉज में ले जाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि उसके दोस्त इदयात उल्ला ने भी उसके साथ रेप किया। एक अन्य आरोपी सतीश ने लॉज की व्यवस्था की और तीनों ने मिलकर लड़की का गैंगरेप किया।

पुलिस गिरफ्त में चारों आरोपी

घटना की शिकायत छात्रा ने थाने पहुंचकर की। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 8.15 बजे जब वह बंतवाल कस्बे के बस स्टॉप के पास स्कूल जा रही थी तो आरोपी कार से आए। लड़की ने शिकायत में बताया किया है कि बात करते हुए आरोपी ने उसे चॉकलेट दी और जब तक वह चॉकलेट अपने बैग में रखती, तब तक वह बेहोश हो गई। लड़की ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया तो वह बेड पर थी और आरोपी ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इसके बाद वो फिर बेहोश हो गई और जब उसे होश आया, तो लड़की ने खुद को कार में पाया। आरोपी ने उसे बंतवाल कस्बे के पास छोड़ दिया और पीड़िता अपनी मां को फोन करके घर पहुंची। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.