Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अलग-अलग जिलों में नदी में डूबने से 13 लोगों की मौत, 5 के शव बरामद

उत्तर प्रदेश हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है।वहीं प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों में 13 लोग नदी में डूब गए हैं, जिसमें से पांच लोगों के शव मिल गए हैं। जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद जिले के तीन बच्चे यमुना नदी में नहाने गए थे,  लेकिन गहरा पानी होने के कारण वे डूब गए। गोताखोर शाम तक उनकी तलाश करते रहे। वहीं दूसरी घटना बदायूं जिले में भी हुई है। जबकि राजस्थान के धौलपुर की नदी में आगरा के पांच लोग दुर्गा विसर्जन के दौरान डूब गए, जिनकी डूबने से मौत हो गई है और उनके शव नदी से निकाल लिए गए हैं। 


जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को लाइनपार क्षेत्र के राम नगर निवासी नीरज (उम्र 16), गोपाल राठौर (उम्र 13) और विशाल कुमार (उम्र 12) साथियों के साथ दोपहर यमुना में नहाने गए थे और नहाते समय तीनों गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस के गोताखोर देर शाम तक तीनों की तलाश कर रहे थे। वहीं राज्य के ही बदायूं जिले में नदी में डूबने की घटना सामने आई है।

फिरोजाबाद में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा

वहीं गंगा के कछला घाट फिरोजाबाद के नारखी के गांव बछगांव निवासी दीपक गुप्ता अपने साथियों के साथ मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए गए थे, लेकिन गंगा में विसर्जन के दौरान दीपक गुप्ता, कुणाल शर्मा, राजू शर्मा, भोला शर्मा और शिवम गहरे पानी में डूब गए। इसी बीच आस-पास के लोगों ने शिवम को बाहर निकाल लिया, लेकिन दीपक गुप्ता, कुणाल शर्मा, राजू शर्मा, भोला शर्मा का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस के गोताखोर इन लोगों की तलाश कर रहे हैं।

नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक यूपी के ही आगरा जिले के जगनेर क्षेत्र में भी चार लोगों की मौत नदी में डूबने के कारण हो गई है। इन चारों के शव मिल गए हैं। बताया जा रहा है कि जगनेर इलाके के गांव भवनपुरा निवासी संजय (उम्र 18), रणवीर (उम्र 21), उसका भाई राजेश (उम्र 18), सत्यप्रकाश (उम्र 20) और कृष्णा (उम्र 19) शुक्रवार को गांव के लोगों के साथ दुर्गा मां की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए राजस्थान गए थे।

इनके शव बरामद

सीमावर्ती जिला होने के कारण आगरा के ज्यादातर लोग धौलपुर जिले में पार्वती नदी पर मूर्ति का विसर्जन करने जाते हैं। ये लोग सुबह विसर्जन करने के लिए गए थे। वहीं नदी में संजय, रणवीर, राजेश, सत्यप्रकाश और कृष्णा डूब गए। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने चारों चारों के शव नदी से निकाले। इसमें संजय का शव देर शाम मिला है।

18 सितंबर को 7 लड़कियों की हुई थीं मौत

वहीं 18 सितंबर को झारखंड के लातेहर जिले में करम डाली विसर्जन के दौरान डूबने से 7 लड़कियों की मौत हो गई थी। जिला कलेक्टर अबू इमरान ने मौतों की पुष्टि की थी। दरअसल, 10 लड़कियों की टोली करमा डाल को विसर्जित करने गई थी। इस दौरान तालाब से डूबने से 7 लड़कियों की मौत हो गई। मरने वाली सभी लड़कियों की उम्र 12 से 20 साल की थी। इनमें से 6 लड़कियां एक ही परिवार की थीं। वहीं घटना को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त किया था। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.