Media24Media.com: महासमुंद के छात्र वरुण का राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद के छात्र वरुण का राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन

Document Thumbnail

शालेय खेल के अंतर्गत संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर में 11 सितंबर को हुई। जिसमें शा.प्रा.शाला धरमपुर संकुल लमकेनी, बागबाहरा के पूर्व छात्र वरुण पटेल जो कि वर्तमान में शा.उच्च प्रा.शाला सम्हर में पढ़ाई कर रहा है, जिसका चयन राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2021 के लिए हुआ है।  



प्रतियोगिता कोंडागांव जिले में होगी। साल 2019 में वरुण का राज्य स्तरीय तीरंदाजी  में भी चयन हुआ था, जिसमें उसको 16 स्थान मिला था। वरुण को तीरंदाजी में निपुण बनाने ऋषि साहू (कोच) और पूणेंद्र चंद्राकर (बिहाझर आश्रम अधीक्षक),अरविंद छाबड़ा,सोमनाथ साहू का विशेष योगदान है। इसके अलावा उनका उत्साहवर्धन करने में उनके शिक्षक रिंकल बग्गा, जनक राम ध्रुव,अनिल चक्रधारी,हिरदेश्वर पटेल,संकुल समन्वय गैंदराम ठाकुर का काफी सहयोग है। 

इन अधिकारियों ने दी वरुण को बधाई

BEO कौशल वर्मा, ABEO नितिन लहरे, BRC केवल टंडन और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नर्मदा चक्रधारी,गिरवर ध्रुव, जगेंद्र साहू,हरीश साहू (पंच),नेतराम साहू,भीमसाय पटेल ने वरुण को बधाई दी। वरुण के चयनित होने से गांव,परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.