Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Horoscope 25 September 2021: ये राशि वाले यात्रा के दौरान बरते सावधानी, जानें अपना राशिफल

आज का राशिफल (Horoscope  25 September 2021)

हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के मुताबिक उनके जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। आज  25 सितंबर (Horoscope 25 September 2021) के दिन जानिए आपकी राशि के मुताबिक आपका दिन कैसा जाएगा। जीवन में आने वाली बहुत सी समस्याओं का हल आपके राशि के अनुरूप समाधान करके ठीक किया जा सकता है। जानिए कैसे आप अपना दिन सुधार सकते हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 25 September 2021) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।  


मेष राशि - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ. (Aries today horoscope)

मान सम्मान और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा कार्यों की प्रगति से संतुष्ट मिलेगा। परिवार एवं परिचितों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापारिक लाभ होगा। यश प्रताप बढ़ेंगे। कार्यों में सफलता सरलता से मिलेगी। गृह सुख उत्तम भोजन और दांपत्य साथी कापूर्ण सहयोग मिलेगा। स्त्रियों से मित्रता बढ़ेगी। मित्रों से मिलना और उनके द्वारा आप को सहयोग प्रदान किया जाएगा। अधिकारी वर्ग सफल होगा। राजनीतिक दृष्टि से यह समय अति उत्तम सिद्ध हो सकता है।

वृष राशि -  ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो. (Taurus today horoscope)

योजनाओं को क्रियान्वित करने से पूर्व सोच लें। घर पर भी सावधान रहें, सगे-सम्बन्धियों से व्यर्थ की शत्रुता संभव है। यात्रा और खर्च के अनायास योग बनेंगे। कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य बाधा संभव है। राजनीति के क्षेत्र में कष्ट होगा। सामान्य तौर पर लोगों का व्यवहार सहयोगी या मित्रता पूर्ण नहीं रहेगा। मनोबल बढ़ेगा। यात्रा और नए कार्य हाथ में नहीं ले।

मिथुन राशि - का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह. (Gemini today horoscope)

भाग्य की समस्या रहेगी। शरीर स्वस्थ रहेगा। लाभ की स्थिति उत्तम है। स्थाई लाभ की योजना बनेगी। आर्थिक खर्च बढ़ेगा। मंगल कार्य में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्त्री वर्ग द्वारा भाग्य की वृद्धि होगी। भाइयों या प्रिय वर्ग पर व्यय या उनसे सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी प्रबल है।

कर्क राशि - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो. (Cancer today horoscope)

प्रेम के क्षेत्र में अपमान अपयश कलश मिलेगा। कार्यालय में सुविधाएं प्राप्त होंगी। यात्रा योग प्रबल हैं। ज्योतिष की दृष्टि से यात्रास्थगित रखना उचित होगा। यात्रा, नए कार्य का शुभारंभ, बैठक, जन संपर्क  स्थगित रखना परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान और प्रशंसा की आशा कर सकते हैं।

सिंह राशि  - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे. (Leo today horoscope)

परिवार के बड़ों से मित्रों से कार्यालय में अधिकारियों से मतभेद या विरोध की स्थिति बन सकती है। अनपेक्षित अपमान की स्थिति से बचना उचित होगा। प्रत्येक क्षेत्र अतिरिक्त प्रयास के बाद ही सफल हो सकता है। समय को देखते हुए किसी भी प्रकार अतिउत्साह से दूर रहना उचित होगा।आपको अपने व्यापार या कार्यालय में साधारण दिनों से अधिकपरिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अनिद्रा की स्थिति और कार्य की चिंता भी हो सकती है। मानसिक रुप से आप थकान महसूस कर सकते हैं।

कन्या राशि - टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो. (Virgo today horoscope)

आपके कार्यों की सफलता संदिग्ध है। विरोध, मतभेद, विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। राजनीति में छल की संभावना है। विश्वास के परिणाम प्रतिकूल होंगे। दांपत्य साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक कष्ट की स्थिति से बचने के लिए, अल्प भाषी रहे। यात्रा और नए कार्य हाथ मे नहीं ले। प्रशासकीय,योजना संबंधित वर्ग महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक, विवादास्पद मामलों मे निर्णय, Presentation। अधिकारी से विचार-विमर्श के परिणाम अपेक्षानुकूल होंगे यह कहना कठिन है। व्यापारी वर्ग नए सौदे  के परिणाम अपेक्षाअनुसार होना संदिग्ध है।

तुला राशि - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते. (Libra today horoscope)

दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पुत्र और पुत्री के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। नए कार्य या उत्तरदायित्व मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य के श्री गणेश के लिए उत्तम अवसर है।

वृश्चिक राशि - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.  (Scorpio today horoscope)

प्राथमिकता के आधार पर कार्य करिए। सफलता की संभावना प्रबल हैं। यह समय आपके लिए आपके प्रयासों और उपकार की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है। आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। नए मित्र भी बनाएंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप सफल और प्रसन्न रहेंगे। विजयश्री आपके साथ होगी। मनोबल उत्तम रहेगा। राजनीति और जनसंपर्क से लाभ सफलता मिलेगी। यात्रा और नए कार्य हाथ में नहीं ले। प्रशासकीय,योजना संबंधित वर्ग महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक, विवादास्पद मामलों मे निर्णय न ले। व्यापारी वर्ग नए सौदे के परिणाम अपेक्षा केअनुसार होना संदिग्ध है।  राजनेता, जन संपर्क, अभिकर्ता वर्ग विवादास्पद निर्णय, मंत्रणा स्थगित रखना उचित होगा।

धनु राशि -  ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.  (Sagittarius today horoscope)

आज के दिन अप्रिय स्थितियों की स्थिति रहेगी। प्रत्येक कार्य को सूझबूझ के बाद या सोचने विचारने के बाद ही करना उचित होगा। आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक तीनों स्तर पर मन के अनुकूल कार्य नहीं हो सकेंगे। धार्मिक आध्यात्मिक एवं दान आदि के कार्य में रुचि बढ़ सकती है। कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी ।कठिनाइयां बढ़ सकती है। स्वास्थ्य बाधा संभव है। राजनीति के क्षेत्र में कष्ट होगा। बाधाएं कम हो सकती हैं।

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी. (Capricorn today horoscope) 

दांपत्य साथी से सहयोग की अपेक्षा ना रखें। विवाद और मतभेद की स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। दांपत्य साथी से सहयोग की अपेक्षा ना रखें। रोजगार में किसी भी प्रकार की जोखिम भविष्य में समस्या उत्पन्न कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा।

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द. (Aquarius today horoscope)

आपकी  ख्याति एवं यश, प्रतिष्ठा वृद्धि का समय हैं। यह दिन धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति या व्यवसाय मे धन की प्राप्ति होने के योग हैं। प्रयास के परिणाम आशा के अनुकूल ही रहेंगे आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको रुचि पूर्ण  उत्तम भोजन, वस्त्र सुख योग है।

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची. (Pisces today horoscope)

विशेष रुप से धन की हानि, व्यय या विनियोजन के योग है। अपने व्यय पर विशेष ध्यान देने रखें। आप लोगों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें। आप कोई परामर्श,बीच वचाव या विवाद में भी न पड़ें। व्यर्थ में झगड़े की संभावना है। असावधानी अहम को ठेस पहुँचा सकती है। कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं।

अरिष्ट नाशक मंत्र

वेद मंत्र कृतिका

ॐ अयमग्नि सहत्रिणो वाजस्य शांति गवं वनस्पति: मूर्द्धा कबोरीणाम । ॐ अग्नये नम:।

पौराणिक मंत्र :-

कृतिका देवतामाग्निं मेशवाहनं संस्थितम् ।

स्त्रुक् स्तुवाभीतिवरधृक्सप्तहस्तं नमाम्यहम् ।।

नक्षत्र मंत्र :- ॐ आग्नेय नमः।

नक्षत्र मंत्र :- ॐ कृतिकाभ्यो नमः।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.