Media24Media.com: ​​​​​​​वन मंत्री ने किया वन विभाग के 154 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

​​​​​​​वन मंत्री ने किया वन विभाग के 154 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित

Document Thumbnail

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में 25वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को राशि वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने इस दौरान प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ वन विभाग के विजयी 154 खिलाड़ियों को 34 लाख 66 हजार रूपए की पुरस्कार राशि का वितरण किया। वन मंत्री अकबर ने कार्यक्रम में समस्त विजयी खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने और प्रोत्साहन के लिए उनके मानदेय में वृद्धि की घोषणा भी की। 


वन मंत्री अकबर ने वन विभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में खेल का अहम स्थान है। खेल के माध्यम से व्यक्ति में खेल भावना का विकास होता है, जो विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने में हमारे लिए मददगार होते हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में वन विभाग को विभिन्न क्षेत्रों में हासिल हो रहे उपलब्धि से हम सभी गौरान्वित है। उन्होंने बताया कि वन विभाग को हाल ही में विभागीय कार्यों सहित विभिन्न वर्गों में उल्लेखनीय प्रगति के लिए 11 राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। इसी तरह खेल के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ के वन विभाग को अब तक अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में 11 बार राष्ट्रीय चैंपियन का पुरस्कार मिल चुका है। यह वन विभाग ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 



इन्हें मिला पुरस्कार राशि

बता दें कि 25वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मार्च 2020 में भुवनेश्वर (ओडिशा) में किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ के वन विभाग से एथेलेटिक्स समेत क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, टेनिस, वॉलीबॉल, बास्केबॉल जैसे खेलों में 202 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 154 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य समेत चतुर्थ स्थान में विजयी होकर 34 लाख 66 हजार रूपए की राशि पुरस्कार के रूप में प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी के रूप में प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने 29 हजार रूपए और संजय शुक्ला ने एक लाख रूपए की पुरस्कार राशि प्राप्त किया। 


कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख  राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ  संजय शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील मिश्रा, मुख्य वन संरक्षक जे.आर. नायक और शालिनी रैना, संजीता गुप्ता, वन मंडलाधिकारी विश्वेश कुमार और आलोक तिवारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.