Media24Media.com: AIIMS के डिप्टी डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह सस्पेंड, 1 लाख की रिश्वत लेते हुए थे गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

AIIMS के डिप्टी डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह सस्पेंड, 1 लाख की रिश्वत लेते हुए थे गिरफ्तार

Document Thumbnail

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एम्स के डिप्टी डायरेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। CBI की टीम ने  शनिवार को डिप्टी डायरेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। डिप्टी डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने मेडिकल संबंधी बिल पास करने के लिए  मेडिकल कॉन्ट्रैक्टर से 1 लाख की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत कॉन्ट्रैक्टर ने CBI से की थी। CBI ने कॉन्ट्रैक्टर को रकम लेकर डिप्टी डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह को देने के लिए भेजा। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 


वहीं CBI को जांच में डिप्टी डायरेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह के घर से 9 लाख रूपए कैश और 84 लाख के म्युचुअल फंड के दस्तावेज मिले हैं। धीरेंद्र को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। अदालत ने जांच के लिए एक अक्टूबर तक CBI रिमांड में भेज दिया है। CBI ने एम्स के डायरेक्टर को शनिवार को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद CBI ने घर की तलाशी ली तो म्युचुअल फंड सहित अन्य जगहों पर निवेशों के दस्तावेज मिले हैं। धीरेंद्र ने अलग-अलग तरीके से कई जगह निवेश कर रखा है। घर में नौ लाख कैश सहित 450 ग्राम सोने के जेवर मिले हैं। जिसकी जांच CBI कर रही है। 

एक अक्टूबर तक CBI रिमांड पर रहेंगे धीरेंद्र

CBI को तलाशी के दौरान धीरेंद्र के घर से भोपाल में एक बंगला और एक फ्लैट के दस्तावेज भी मिला है। बैंकों के भी कई दस्तावेज मिले हैं, जिसे CBI ने कब्जे में ले लिया है। धीरेंद्र के पास से दो लॉकर भी मिले हैं, जिसे अभी खोला जाएगा। जांच के दौरान धीरेंद्र CBI की सहयोग करते नजर नहीं आए। फिलहाल एक अक्टूबर तक धीरेंद्र CBI रिमांड पर हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया निलंबन आदेश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने धीरेंद्र के रिश्वत लेने के मामले की जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धीरेंद्र के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। CBI ने धीरेंद्र को अदालत में पेश किया था, जिसके बाद अदालत ने एक अक्टूबर तक CBI रिमांड की मंजूरी दे दी। CBI सभी कागजात कब्जे में लेकर जांच में जुटी हैं। बता दें कि धीरेंद्र प्रताप सिंह इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी हैं। वे भोपाल के इंडियन फॉरेस्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक भी रह चुके हैं। वर्तमान में धीरेंद्र एम्स में डेपुटेशन पर तैनात थे। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.