Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्कूल से घर वापस लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म, परिवार समेत फरार हुआ आरोपी

Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in MP) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के रायसेन जिले का है, जहां के टेकापार खोड़ी गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता सातवीं की छात्रा है, जो स्कूल से वापस घर लौट रही थी। इसी बीच आरोपी जान पहचान का फायदा उठाते हुए उसे जंगल में ले गया, जहां आरोपी ने डरा-धमकाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद परिवार समेत फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।  


पुलिस के मुताबिक नाबालिग सातवीं की छात्रा है। जो स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर वापस आ रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे परिजन का हवाला देकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद नाबालिग को लेकर सुनसान जगह पर पहुंचा। जहां आरोपी सौदान सिंह ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। शाम को पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजन को दी। इसके बाद नाबालिग परिजन के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इधर, पुलिस केस की भनक लगते ही आरोपी अपने परिवार समेत फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग के परिजन की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.