Media24Media.com: BREAKING: एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, घरेलू विवाद के चलते उठाया कदम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BREAKING: एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, घरेलू विवाद के चलते उठाया कदम

Document Thumbnail

हरियाणा के पलवल (Palwal of Haryana) से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने सामूहिक रूप से मौत को गले लगा (mass suicide) लिया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।


जानकारी के मुताबिक जिले के औरंगाबाद गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिले हैं। कहा जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मंगलवार की रात को झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। दोनों ने खुदकुशी करने से पहले अपने तीन बच्चों को जहर खिला दिया। बुधवार सुबह पांचों के शव परिवार के मुखिया को मिले। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों और पति-पत्नी के शव बरामद किए  पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। मृतकों में पति-पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं। पति-पत्नी ने फांसी लगाई है और बच्चों को जहर दिया गया है। हालांकि घर से अभी तक कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.