Media24Media.com: दर्दनाक: गैस सिलेंडर फटने से 3 बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दर्दनाक: गैस सिलेंडर फटने से 3 बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर

Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र का है, जहां के नंदना गांव में गैस सिलेंडर फटने से 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी और रेत-मिट्टी फेंककर आग पर काबू पाया। मृतकों की पहचान अशोक साह की बेटी दीपांजलि (उम्र 6), आदित्य (उम्र 4) और विवेक (उम्र 2) के रूप में हुई है। अशोक साह की पत्नी शोभा देवी ( उम्र 27) करीब 75% जल गई है। SKMCH के बर्न वार्ड में महिला का इलाज जारी है। 


 

मृतकों के परिजन विजय साह ने बताया कि अशोक साह दिल्ली में मजदूरी करता है। घर में सिर्फ शोभा देवी अपने तीन बच्चों और सास के साथ रहती है। शाम में उनकी सास बाजार से सब्जी लेने गई थी। शोभा गैस पर खाना बना रही थी। पाइप से गैस लीक कर रहा था। देखते-देखते अचानक आग लग गई। इसके बाद पूरा सिलेंडर धधकने लगा। सिलेंडर के बगल में बाहर निकलने का दरवाजा था। यहां पर कंबल समेत अन्य कपड़े रखे हुए थे। तीनों बच्चे वहीं पर थे। अचानक से आग की लपटें तेज हुईं और पास में रखे कंबल में आग लग गई। इसके बाद महिला अपने तीन बच्चों को उठाकर भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन शोभा सहित तीनों बच्चे आग की चपेट में आ गए। इसके बाद सिलेंडर से जोरदार धमाका हो गया।

इलाज के दौरान तीनों बच्चों की मौत

सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दरवाजा तोड़कर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसके बाद चारों को बाहर निकाला। और अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान तीनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है महिला का घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। समय रहते लोगों ने इस पर काफी हद तक काबू पा लिया। नहीं तो कई घर आग की चपेट में आ सकते थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.