मध्यप्रदेश के नीमच से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक गरीब आदिवासी युवक को कुछ लोगों ने सरेआम पिकअप वाहन के पीछे बांधकर घसीटा। जिससे युवक की मौत हो गई। घटना नीमच के नीमच सिंगोली मार्ग की है। जिसमें पहले तो भैया लाल भील नाम के इस युवक को बाइक से टक्कर मारी। फिर उसे पिकअप में बांधकर घसीटा और मारपीट की। इस घटना के बाद युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना 26 अगस्त की बताई जा रही है। जिसका वीडियो सामने आया है। मामले में नीमच एसपी सुरज कुमार वर्मा ने बताया कि 8 लोगों को इसमें नामजद आरोपी बनाया गया है। जिसमें प्रमुख आरोपी छीतरमल गुर्जर और महेन्द्र गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। पिकअप के चालक और परिचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। इस पूरी घटना की शुक्रवार सुबह तक किसी ने भी शिकायत नहीं की। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर केस दर्ज किया और दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है।
कमलनाथ ने की आलोचना
'बर्बरता की बेहद अमानवीय घटना'
अब नीमच जिले के के सिंगोली में कन्हैयालाल भील नाम के एक आदिवासी व्यक्ति के साथ बर्बरता की बेहद अमानवीय घटना सामने आयी है? मृतक को चोरी की शंका पर बुरी तरह से पीटने के बाद उसे एक वाहन से बांधकर निर्दयता से घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गयी? मै सरकार से मांग करता हूं कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर तत्काल आवश्यक कदम उठाए। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो। उन्होंने घटना का वीडियो भी इसके साथ अटैच किया है।
ये मध्यप्रदेश में हो क्या रहा है…?
अब नीमच ज़िले के सिंगोली में कन्हैयालाल भील नाम के एक आदिवासी व्यक्ति के साथ बर्बरता की बेहद अमानवीय घटना सामने आयी है ?
मृतक को चोरी की शंका पर बुरी तरह से पीटने के बाद उसे एक वाहन से बांधकर निर्दयता से घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गयी ? pic.twitter.com/96r1zUQBDs
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 28, 2021
ये मध्यप्रदेश में हो क्या रहा है…?
अब नीमच ज़िले के सिंगोली में कन्हैयालाल भील नाम के एक आदिवासी व्यक्ति के साथ बर्बरता की बेहद अमानवीय घटना सामने आयी है ?
मृतक को चोरी की शंका पर बुरी तरह से पीटने के बाद उसे एक वाहन से बांधकर निर्दयता से घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गयी ? pic.twitter.com/96r1zUQBDs
SP सूरज कुमार ने दी जानकारी
घटना के बारे में नीमच के एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे आरोपी छीतरमल गुर्जर ने कान्हा को मोटर साइकिल से टक्कर मार दी थी। इस दौरान छीतरमल की बाइक पर लदा दूध नीचे गिर गया था। टक्कर लगने पर कान्हा ने पत्थर उठा लिया। इस पर छीतरमल ने रिश्तेदारों को बुला लिया और कान्हा से जमकर मारपीट की। इसी दौरान उस सड़क से एक पिकअप गाड़ी निकली। इसमें रस्सी भी बंधी थी। आरोपियों ने कान्हा के पैर बांधकर पिकअप से उसे 100 मीटर से ज्यादा दूर तक घसीटा।