Media24Media.com: ​​​​​​​गुजरात विधानसभा अध्यक्ष सहित विधायकों ने किया सिरपुर पर्यटन स्थल का भ्रमण

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

​​​​​​​गुजरात विधानसभा अध्यक्ष सहित विधायकों ने किया सिरपुर पर्यटन स्थल का भ्रमण

Document Thumbnail

एक भारत श्रेष्ठ भारत के कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी सहित 10 विधायकों और अधिकारी-कर्मचारियों समेत 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सिरपुर भ्रमण किया। सब ने सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर, बौद्ध स्तुप, गंधेश्वर मंदिर, बाजार गुफा को देखा और प्राचीन कला की सराहना की। गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने आने के बाद कहा हमें बहुत अच्छा लगा। बहुत नजदीक से हमने सिरपुर और छत्तीसगढ़ को देखा है। देख कर यह बात समझ आ रही है कि हम पहले से ही जुड़े हुए हैं। यहां पर आकर जानकारी मिली कि प्राचीन गुजरात के कुछ सिक्के भी मिले हैं। 


छत्तीसगढ़ और गुजरात पहले से ही आपस में जुड़े हुए हैं। हम श्रेष्ठ भारत की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इससे आपसी संस्कृति और देश प्रेम बढ़ेगा। इस कार्यक्रम के तहत सभी सदस्य 30 अगस्त तक छत्तीसगढ़ राज्य अतिथि के तौर पर रहेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत सिरपुर का भी भ्रमण किया गया। उनके साथ महासमुंद SDM भागवत प्रसाद जायसवाल, जनपद CEO शशिकांत कुर्रे और कार्यपालन अभियंता लोकनिर्माण SR सिन्हा मौजूद थे। 


बता दें कि एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना भारत के राज्यों के लिए किया गया है, जिसके मुताबिक हर साल एक राज्य द्वारा किसी अन्य राज्य का चिन्हांकन किया जाता है और उस राज्य की भाषा, इतिहास, संस्कृति, ज्ञान विज्ञान को अपनाएगा और उसको पूरे देश के सामने रखेगा। जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दो अलग-अलग राज्यों के लोगों को एक-दूसरे राज्यों की संस्कृति और सभ्यता को समझने और अपनाने का मौका मिलेगा जो, निश्चित रूप से पर्यटन क्षेत्र में वृद्धि करेगा। जिससे आत्मनिर्भर भारत के सपने को बल मिलेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.