Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महीने के पहले दिन फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, आज से लागू हुई नई कीमतें, जानिए रेट

देश में गैस के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। अब तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर (LPG Cylinder rate hike) की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी कर दी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,500 रुपए से बढ़कर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। हालांकि तेल कंपनियों ने आम आमदी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपए बरकरार है। बता दें कि पिछले महीने यानी जुलाई में तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 25.50 रुपए बढ़ाया था। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर का दाम बिना बदलाव के 834.50 रुपए, कोलकाता में 861 रुपए, मुंबई में 834.50 रुपए और चेन्नई में 850.50 रुपए प्रति सिलेंडर है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चेन्नई में 73.50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 73 रुपए बढ़कर 1623 रुपए हो गया। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 72.50 रुपए बढ़कर 1629 रुपए, मुंबई में 72.50 रुपए बढ़कर 1579.50 रुपए और चेन्नई में 73.50 रुपए बढ़कर 1761 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया।

ऐसे चेक कर सकते हैं एलपीजी के दाम  

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (http://www.iocl.com/Products/Indanegas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

अपने हिसाब से चुन सकेंगे डिस्ट्रीब्यूटर

LPG कस्टमर अपने मन मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर चुन सकें और सिलेंडर रिफिल करा सकेंगे। शुरुआती चरण में यह सुविधा जून, 2021 में चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची में शुरू की गई है। यह सुविधा इसलिए शुरू की गई है ताकि ग्राहकों को समय पर और जल्दी में रिफिल मुहैया कराया जा सके।

सरकार इन 12 गैस सिलेंडर पर देती है सब्सिडी  

सरकार एक साल में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी (Government gives subsidy on these 12 gas cylinders) देती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर सिलेंदर खरीदना पड़ेगा। ऑयल कंपनियां हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत की समीक्षा करती हैं, जिसकी वजह से गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। वहीं इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.