Media24Media.com: अनुपस्थित कर्मियों की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश, इन कर्मचारियों का नाम लिस्ट में शामिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अनुपस्थित कर्मियों की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश, इन कर्मचारियों का नाम लिस्ट में शामिल

Document Thumbnail

अंबिकापुर उप संचालक लोक शिक्षण ने बताया है कि संयुक्त संचालक लोक शिक्षण द्वारा बीते 2 अगस्त 2021 को विकासखंड बतौली के अतंर्गत आने वाले सेदम में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान शाला में अनेक पाठ्य पुस्तकें और अन्य शालेय सामग्रियों को अव्यवस्थित रूप से रखने और स्कूल के कमरों सहित प्रांगण में स्वच्छता की कमी पाई गई थी। 


उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए शाला के प्राचार्य प्रतिमा मेरी टोप्पो की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश उप संचालक शिक्षा को दिए गए थे। इसी प्रकार सूरजपुर जिले के विकासखंड प्रतापपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर का निरीक्षण 28 जुलाई 2021 को किया गया था। निरीक्षण के दौरान व्यायाम शिक्षक राजेश सिंह और सहायक ग्रेड-2 सुधा रावत को अन्य संस्थाओं में संलग्न पाया गया। साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमपुर के निरीक्षण के दौरान शाला में पदस्थ व्यायाम शिक्षक गोंविद राम मिरी और परमेश्वर राम अनुपस्थित पाए गए। 

वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

अनुपस्थित पाए कर्मचारियों के वेतन आहरण को रोकने के लिए निर्देशित किया गया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंझीडांड में पदस्थ व्याख्याता एलबी अंग्रेजी मनोज कुमार सिंह भदोरिया द्वारा पाठ्यपुस्तकों की जगह गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्यापन कराते हुए पाया गया। इस पर संबंधितों के वेतन वृद्धि को असंचयी प्रभाव से रोकने के लिए निर्देशित किया गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.