Media24Media.com: मुंबई में डेल्टा+ वैरिएंट से 63 साल की महिला की मौत, लग चुके थे वैक्सीन के दोनों डोज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुंबई में डेल्टा+ वैरिएंट से 63 साल की महिला की मौत, लग चुके थे वैक्सीन के दोनों डोज

Document Thumbnail

कोरोना अभी तक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। वहीं समय के साथ ही कोरोना भी अपना रूप बदल रहा है। अब तक कोरोना के डेल्टा, डेल्टा + और अल्फा जैसे कई वैरिएंट सामने आ गए हैं। इसी बीच मुंबई में कोरोना के डेल्टा+ वैरिएंट से 63 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक महिला वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुकी थी। TOI में छपी खबर के मुताबिक यह मुंबई में डेल्टा प्लस वैरिएंट से संबंधित पहली मौत है। हालांकि महिला को फेफड़ें से संबंधित कई बीमारी पहले से थी।


63 साल की इस महिला की मौत जुलाई के अंत में हुई थी। बुधवार को इसके जीनोम सीक्वेंस का विश्लेषण करने के बाद पता चला कि महिला में कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट मौजूद था। महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट के कारण यह दूसरी मौत है। जबकि मुंबई के लिए पहली मौत। पहला मामले में 13 जून को रत्नागिरी में 80 साल की महिला की मौत डेल्टा प्लस वैरिएंट की वजह से हुई थी। पूरे महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट के अब तक 65 मामले सामने आए हैं। इनमें 11 मामले मुंबई में हैं। BMC के कार्यकारी हेल्थ ऑफिसर डॉ. मंगला गोमरे ने बताया कि इस घटना के बावजूद लोगों को घबराना नहीं चाहिए और इसमें पैनिक करने की भी जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगो को सलाह दी कि बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं।

डॉ. मंगला गोमरे ने दी जानकारी

डॉ. मंगला गोमरे ने बताया कि जिस महिला की मौत हुई है, उसमें कई तरह की पहले से बीमारियां थीं और उसका फेफड़ा बहुत कमजोर था। अधिकारी ने बताया कि कोविड सहित डेल्टा प्लस वैरिएंट की पहचान महिला में 21 जुलाई को हुई थी और 27 जुलाई को उनकी मौत हो गई। उसे तीन दिन ICU में रखा गया था। महिला के छह संबंधी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी के सैंपल को जीनोम सीक्वेंस की जांच के लिए भेज दिया गया है। अब तक दो लोगों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है। बाकी की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

बहुत खतरनाक है डेल्टा+ वैरिएंट

महिला को आंतरिक फेफड़े से संबंधित गंभीर बीमारी थी। कोरोना होने से पहले घर पर ही महिला को ऑक्सीजन ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। डॉ. गोमरे ने बताया कि महिला का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी। और इससे पहले वे कोविड संक्रमित भी नहीं हुई थी। शुरुआत में महिला को सूखी खांसी, स्वाद का खत्म हो जाना और शरीर में दर्द की शिकायत थी। महिला ने कोविशील्ड की दोनों खुराक लगाई थी। महिला के जीनोमिक सीक्वेंस की जांच से पता चला कि महिला में कोरोना का डेल्टा प्लस या ‘AY.1’ वेरिएंट मौजूद था। यह वेरिएंट (B.1.617.2) से म्यूटेट होकर बना है, जिसका सबसे पहले महाराष्ट्र में ही पता चला था। यह वैरिएंट काफी संक्रामक है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.