Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पीड़ित महिलाओं के लिए मददगार बना महिला आयोग, एक साल में 62 जनसुनवाई में 1401 मामलों में 410 का निराकरण

Document Thumbnail

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें उत्पीड़न से राहत दिलाने के मामले में छत्तीसगढ़ महिला आयोग का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक और सदस्यों ने राज्य के सुदूर अंचलों में जाकर महिलाओं के उत्पीड़न की सुनवाई की। पिछले एक साल में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 62 जन सुनवाई कर एक हजार 401 प्रकरणों में से कुल 410 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

 


किरणमयी नायक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि राज्य में महिलाओं के हित संरक्षण के लिए आयोग द्वारा हर संभव मदद की जा रही है। पीड़ित महिलाओं को राहत देने के लिए आयोग द्वारा सुदूर अंचलों में जाकर सुनवाई की गई और विशेष प्रकरणों में आयोग के कार्यालय में सुनवाई कर प्रकरणों का निराकरण किया गया है। तत्काल राहत दिलानें के लिए कई मौकों पर टेलीफोनिक माध्यम से भी महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया गया है। महिला उत्पीड़न की खबरों पर भी आयोग द्वारा संज्ञान लिया गया है। 

व्हाट्सएप नंबर से कर सकते हैं शिकायत

कई मामलों में उभय पक्षों के बीच समझौता कराते हुए उनके सुखी गृहस्थ जीवन की फिर शुरूआत कराई गई। विशेष मामलों में दोनों पक्षों की निगरानी भी जा रही है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पीड़ित महिलाओं को आयोग तक शिकायत आवेदन भेजने और सुनवाई में होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के उद्देश्य से आयोग की पहल पर व्हाट्सएप कॉल सेंटर का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था। व्हाट्सएप नंबर 90983-82225 में कोई भी महिला शिकायत दर्ज करा सकती है। बीते साल मैन फॉर वूमेन थीम पर पुरुषों के जीवन में महिलाओं की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

 एक ही दिन में 98 मामलों की सुनवाई

नायक ने बताया कि आयोग की सुनवाई के बाद 61 बेटियों को NMDC में नौकरी मिलना सुनिश्चित हुआ। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने पर कई मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई। भरण-पोषण के कई मामलों में तीन हजार से एक लाख रूपये प्रतिमाह दिलाया गया। 11 साल पुराने एक मामलें में अनुकंपा नियुक्ति दिलाई गई। दो मामलों में DNA टेस्ट और एक मामले में नार्को टेस्ट का आदेश भी दिया गया। जगदलपुर में एक ही दिन में 98 मामलों की सुनवाई की गई। 

विशालकाय रंगोली विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 

उन्होंने बताया कि कोरोना संकट काल में महिलाओं को राहत दिलाने की पहल की राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी सराहना की। छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल पूरी होने के अवसर पर महिलाओं से संबंधित कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता के लिए राजधानी रायपुर में एक विशालकाय रंगोली का निर्माण कराया गया, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.