Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भाभी के साथ झगड़े के बाद घर से निकली नाबालिग, 6 लोगों ने 2 बार किया गैंगरेप

देश में दिन-ब-दिन दुष्कर्म की वारदात बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना दुष्कर्म की खबरें समने आ रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है, जहां 6 लोगों ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की से 2 बार सामूहिक दुष्कर्म किया है।


पुलिस के मुताबिक लड़की पारिवारिक झगड़े के बाद गुस्से में घर छोड़कर निकली थी और एक ऑटो चालक ने मदद के नाम पर उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर पुलिस को लड़की पर शक हुआ तो उन्होंने उसे समझाकर पूछताछ की तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। 

3 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों में 4 ऑटो चालक शामिल है। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली लड़की का उसकी भाभी के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह गुस्से में अपने घर से निकली थी। उसके एक दोस्त ने उसे अपने ऑटो से लोहापुल इलाके में छोड़ दिया, जहां वह एक ऑटो चालक शाहनवाज उर्फ सना मोहम्मद राशिद से मिली।

किराए के मकान में दिया वारदात को अंजाम

राशिद मदद के नाम पर उसे एक अवैध शराब की दुकान पर लेकर गया, जहां उसने शराब पी और लड़की को भी पीने को मजबूर किया। इसके बाद वह उसे तिमकी में 2 लोगों के किराए के घर में ले गया। जहां गुरुवार रात को 4 लोगों ने मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया।

नाबालिग से 2 बार गैंगरेप

पुलिस के मुताबिक तिमकी में लड़की के साथ शाहनवाज, उसके दोस्त तौशीफ मोहम्मद यूसुफ और दो लोडर ने दुष्कर्म किया। ये कमरा भी ऑटो लोडरों का ही था। ये लोग नागपुर रेलवे स्टेशन पर सामान चढ़ाने-उतारने का काम करते हैं। रेप के बाद इन लोगों ने लड़की को मायो अस्पताल चौराहे के पास छोड़ दिया। मायो अस्पताल चौराहे के पास दो ऑटो ड्राइवरों ने मदद के नाम पर उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। इन लोगों से लड़की ने कहा था कि उसे नासिक तक जाने के लिए पैसे चाहिए। इसके बाद इन लोगों ने उसे पैसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

3 आरोपियों की तलाश जारी

नागपुर रेलवे स्टेशन पर GRP ने लड़की को देखा और शक होने पर उन्होंने लड़की को समझाकर विश्वास में लिया। इसके बाद लड़की ने अपने साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद उसे बाल देखभाल केंद्र को सौंप दिया गया है। इधर, GRP ने रविवार को शाहनवाज, यूसुफ और मोहम्मद मुशीर को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी मोमीनपुरा के रहने वाले हैं। इन्हें सीताबर्डी पुलिस थाने को सौंप दिया गया है। जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.