Media24Media.com: दर्दनाक: खरीदारी के लिए निकली महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दर्दनाक: खरीदारी के लिए निकली महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in india) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के जगदलपुर का है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है। घटना बस्तर के भानपुरी चमिया की है, जहां महिलाएं बाजार में खरीदारी करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पिकअप ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। जिससे 4 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। 


पुलिस के मुताबिक महिलाएं भानपुरी के देवड़ा सप्ताहिक बाजार आ रही थी। इसी दौरान महिलाओं की ऑटो को पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी, जिसकी वजह से 4 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। भानपुरी थाना प्रभारी राजेश मरई के मुताबिक देवड़ा में आज सप्ताहिक बाजार लगा था, उसी बाजार में मतिबाई कश्यप, शनिबाई कश्यप, जानकी कश्यप और फूलमति मौर्य के अलावे कई और महिलाएं भी सवार थी। 

फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

पिकअप के टक्कर के बाद मतिबाई कश्यप और शनिबाई कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जानकी कश्यप और फूलमति मौर्य की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना भानपुरी के चमिया पुल की बताई जा रही है। टक्कर मारने के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया। तीनों घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस पिकअप ड्राइवर की तलाश कर रही है।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.