Media24Media.com: Breaking News: ट्रेलर और जीप की आमने-सामने भिड़ंत, 11 लोगों ने गंवाई जान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Breaking News: ट्रेलर और जीप की आमने-सामने भिड़ंत, 11 लोगों ने गंवाई जान

Document Thumbnail

देश में सड़क हादसे दिन-ब-दिन (Road accident increased in india)बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर आ रही है। ताजा मामला राजस्थान के बीकानेर का है, जहां ट्रेलर की क्रूजर गाड़ी से भिड़ंत हो गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई है। 8 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 3 घायलों ने नोखा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 7 घायलों को बीकानेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक MP के सजनखेड़ाव दौलतपुर के  रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सड़क हादसा नोखा के पास श्रीबालाजी गोलाई में हुआ है। 


हादसे के बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया था। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने जीप को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। एक बार के लिए इन शवों को सड़क पर ही रखना पड़ा।  हादसा कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.