Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आतंकियों पर शिकंजा कसने NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले 6 गिरफ्तार


NIA ने आतंकियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, NIA ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग सहित कई जगहों पर छापेमारी की है। वहीं आतंकी संगठन ISIS से संबंध रखने के आरोप में NIA ने छापेमारी के दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अनंतनाग में 4 जगहों पर 5 लोगों और श्रीनगर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये लोग अफगानिस्तान जाने की फिराक में थे। दारुल उलूम इंस्टीट्यूट पर भी NIA की छापेमारी हुई। जांच एजेंसी ने लैपटॉप सहित कई दस्तावेज जब्त किए हैं। दारुल उलूम इंस्टीट्यूट के चेयरमैन को भी हिरासत में लिया गया है।






https://twitter.com/AHindinews/status/1414076683418673157




एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर सरकार के 11 कर्मचारियों को कथित आतंकवादी संबंध रखने के आरोप के चलते बर्खास्त कर दिया गया था। इनमें अनंतनाग जिले के दो शिक्षक भी शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया गया। 2 पुलिस कांस्टेबल भी शामिल हैं, जिन्होंने कथित रूप से आतंकियों को अंदरूनी सूचना प्रदान की थी। शनिवार को बर्खास्त किए गए 11 सरकारी कर्मचारियों में से 4 अनंतनाग जिले के, 3 बडगाम के और 1-1 बारामूला, श्रीनगर, पुलवामा और कुपवाड़ा जिले के हैं।





ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराए जाएंगे उड़ान के उत्पाद, इस तरह मंगा सकते हैं घर





जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बीते साल जम्मू-कश्मीर सेवा विनियमन नियमों में संशोधन किया था और किसी भी सरकारी कर्मचारी को बिना किसी पूर्व सूचना के बर्खास्त करने की शक्ति ग्रहण की थी। अगर ऐसे कर्मचारी के राष्ट्र विरोधी या उग्रवादी गतिविधियों में लिप्त होने का सबूत पाया जाता है तो, उनके पास यह शक्ति है कि वह उन्हें तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर सकें।





NIA की बड़ी कार्रवाई





बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कुछ दिनों से आतंकी गतिविधियां बढ़ गई है। जम्मू के कई इलाकों में संदिग्ध ड्रोन देखा गया है, जिसके बाद से जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना को अलर्ट रहने का ऑर्डर दिया गया है। इसी बीच NIA ने जम्मू-कश्मीर के कई जगहों पर छापेमारी करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.