Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राज्यपाल और DGP ने बंसल को प्रमोशन होने पर लगाया बैच


राज्यपाल अनुसुइया उइके और पुलिस महानिदेशक D.M. अवस्थी ने अखिल भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी त्रिलोक बंसल को पदोन्नत होने पर बैच लगाया। उन्होंने बंसल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









राज्यपाल ने परिहार को लगाया ऑगलेट





राज्यपाल अनुसुइया उइके ने नवनियुक्त परिसहाय सूरज सिंह परिहार को ऑगलेट लगाया। परिहार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इसे लेकर राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





सैनिटाइजर का ज्यादा यूज कर सकता है आपको बीमार , ये हैं साइड इफेक्ट





पूर्व उप सचिव और पूर्व परिसहाय को दी गई विदाई





राज्यपाल अनुसुइया उइके की उपस्थिति में सोमवार को राजभवन में राज्यपाल के पूर्व उप सचिव रोक्तिमा यादव और पूर्व परिसहाय त्रिलोक बंसल के स्थानांतरण होने के बाद विदाई दी गई। साथ ही नए उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल और नव नियुक्त परिसहाय सूरज सिंह परिहार का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में जो भी दायित्व मिलता है या शासकीय नौकरी के दौरान जिस पद पर आप काम करते हैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए।









जो भी व्यक्ति अपने कार्यों को ईमानदारी से या समर्पित भाव से काम करता है तो उसे लोग सदैव याद करते हैं। यह याद रखिए कि काम का ही आंकलन होता है। उन्होंने कहा कि अगर हम सहनशीलता और धैर्य के गुण को धारण करके काम करेंगे तो हम खुद खुश रहेंगे और जनसेवा भी बेहतर तरीके से कर सकेंगे। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री कार्यालय तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल या राजभवन के कार्यों की सराहना होती है तो उसमें राजभवन के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का योगदान होता है।









राजभवन एक परिवार की तरह है। राजभवन में काम करने के दौरान जो भी अनुभव मिला होगा, उसका अपने कार्यक्षेत्र के दौरान जरूर उपयोग करें और जो भी जरूरतमंद व्यक्ति आपके समक्ष आए तो उसकी जरूर मदद करें। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, उप सचिव रोक्तिमा यादव, परिसहाय त्रिलोक बंसल, उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल और परिसहाय सूरज सिंह परिहार ने भी अपना संबोधन दिया।









राज्यपाल ने डॉक्टर्स को किया सम्मानित





राज्यपाल अनुसुइया उइके ने सोमवार को राजभवन में डॉक्टर्स डे के अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन नागरकर और डॉ. राकेश गुप्ता को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कोरोना काल में जो आप लोगों ने सेवा कार्य किया, वह सराहनीय है। आप लोगों ने समर्पण भाव से मरीजों की सेवा की, जिससे मरीजों की जान बची।





????????????????????????????????????




राज्यपाल ने डॉ. शुक्ला से कहा कि कोरोना काल के दौरान राज्य के विभिन्न शासकीय अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन और दवाइयों की व्यवस्था में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। राज्यपाल उइके ने कहा कि एम्स छत्तीसगढ़ में एक उत्कृष्ट चिकित्सा संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है। नागरकर के नेतृत्व में कोरोना काल में छत्तीसगढ़ के निवासियों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा मिली। इसके लिए एम्स के सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी बधाई के पात्र हैं। डॉक्टर्स ने राज्यपाल को उनके सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.