Media24Media.com: BIG NEWS: शिल्पा शेट्टी के पति को राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, जानिए किस मामले में हुई गिरफ्तारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BIG NEWS: शिल्पा शेट्टी के पति को राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, जानिए किस मामले में हुई गिरफ्तारी

Document Thumbnail

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने कई घंटों तक उनसे पूछताथ की, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। बता दें कि राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ एप के जरिए प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इसकी जानकारी दी है।



जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ एप्स के जरिए दिखाने का केस दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच ने कहा है कि इस मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। क्योंकि वे इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता लगते  हैं और इसको लेकर क्राइम ब्रांच के पास पर्याप्त सबूत भी है। 


आज होगी पेशी

राज कुंद्रा की आज यानी मंगलवार को इस मामले में कोर्ट में पेशी होनी है। अब यह कोर्ट तय करेगा कि राज कुंद्रा को कितने दिनों की रिमांड पर भेजना है या उन्हें जमानत देनी है।

विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला


बता दें कि कुछ समय पहले ही वेब सीरीज के नाम पर अश्लील फिल्में बनाने के रैकेट का खुलासा हुआ था, जिसमें टीवी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का नाम आया था। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल की पुलिस ने गुजरात के सूरत से तनवीर हाशमी नाम के एक 40 साल की उम्र के शख्स को गिरफ्तार किया था।


आरोपी ने किया था खुलासा


तनवीर हाशमी ने पूछताछ में बताया था कि वह कैसे फिल्मों को अलग-अलग वीडियो एप्स पर डाउनलोड करने का काम किया करता था। इस मामले में उमेश कामत को भी गिरफ्तार किया गया था। वहीं उमेश कामत राज कुंद्रा की कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उस समय वेबसीरीज के नाम पर पॉर्न सीरीज बनाने का यह रैकेट मुंबई और गुजरात से लेकर देश-विदेश तक फैले होने की खबर सामने आई थी।


OTT प्लेटफॉर्म पर पब्लिश किया जाता था वीडियो


क्राइम ब्रांच के मुताबिक केनरिन नाम की एक कंपनी जिसका रजिस्ट्रेशन यूके में किया गया था, वो OTT प्लेटफॉर्म पर अश्लील फिल्में पब्लिश करती थी। यह कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि साइबर लॉ से बच सकें। बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा के परिवार के लोग ही इस कंपनी के डायरेक्टर्स थे। ये कंपनी सर्वर्स पर मुंबई या भारत के अन्य जगहों पर शूट किए गए अश्लील वीडियो अपलोड करती थी। वी ट्रांसफर के जरिए भारत से वीडियो भेजा जाता था। सूत्रों के मुताबिक राज कुंद्रा ने अश्लील फिल्मों की इंडस्ट्री में करीब 8 से 10 करोड़ रुपये लगाए थे। राज कुंद्रा और ब्रिटेन में रहने वाले उनके भाई ने मिलकर एक कंपनी बनाई थी, जिसका नाम केनरिन है। 


राज कुंद्रा पर पूनम पांडे ने लगाया था गंभीर आरोप


सोमवार को ही शिल्पा के पति राज को क्राइम ब्रांच की तरफ से बुलाया गया था। वैसे यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस के पति विवादों में घिरे हैं। राज इससे पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं। इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। 


राज कुंद्रा ने आरोपों को किया था खारिज


पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है। हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि जिस कंपनी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है, वह उन्होंने छोड़ दी है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.