Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मोदी कैबिनेट 2.0 : मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का हुआ बंटवारा, एक क्लिक में जानें किसे मिला क्या विभाग


मोदी सरकार ने अपनी कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। इस मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद यह भारत के इतिहास का सबसे युवा मंत्रिमंडल हो गया है। बता दें कि इस बार कई युवा चेहरों को कैबिनेट में जगह दी गई है, जिसके चलते मंत्रिमंडल की औसत आयु काफी कम हो गई है। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले कैबिनेट विस्तार में बुधवार की 43 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें 37 नए चेहरे हैं, जबकि 7 मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है। इस तरह कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। पीएम मोदी ने विभागों में बड़ा बदलाव किया है। गृह मंत्री अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। मनसुख मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। मंडाविया के पास केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय का भी प्रभार रहेगा।






https://twitter.com/AHindinews/status/1412820061509746691




बता दें कि कैबिनेट विस्तार से पहले ही स्वास्थ्य मंत्री पद से हर्षवर्धन ने इस्तीफा दिया है। आरके सिंह को कानून मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्री, गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्री, पशुपति पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया है। कपड़ा मंत्रालय स्मृति ईरानी से लेकर पीयूष गोयल को सौंपा गया है। स्मृति ईरानी महिला एवं विकास मंत्री बनी रहेंगी। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय दिया गया है।





15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्री ने ली शपथ





वहीं अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय और IT मंत्रालय दिया गया है। देश में 53 केंद्रीय मंत्रालय हैं। 53 मंत्रालयों को 30 कैबिनेट मंत्री देखेंगे। हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय सौंपा गया है। पुरी शहरी विकास मंत्री बने रहेंगे। पुरुषोत्तम रुपाला को डेयरी, मत्स्य पालन मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री, अनुराग ठाकुर को खेल मंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री, भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्री, मीनाक्षी लेखी को विदेश राज्य और संस्कृति मंत्री बनाया गया है। मीनाक्षी लेखी पहली बार मंत्री बनी है।





43 सदस्यों को पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ





बता दें कि मंत्रिपरिषद के विस्तार और फेरबदल में 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिव सेना से बीजेपी में आए नारायण राणे सहित आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए सभी 43 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।





PM मोदी के पास रहेगा ये विभाग





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय रहेगा, अमित शाह के पास गृह और सहकारिता मंत्रालय, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बने रहेंगे और निर्मला सीतारमण वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री के पद पर अपना काम जारी रखेंगी।






https://twitter.com/AHindinews/status/1412818616936910850




मोदी कैबिनेट 2 .0 में इन 43 मंत्रियों ने ली शपथ





  1. ज्योतिरादित्य सिंधिया (मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद)
  2. सर्बानंद सोनोवाल (असम के पूर्व मुख्यमंत्री)
  3. विरेंद्र कुमार (मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ से बीजेपी सांसद)
  4. नारायण राणे (महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद)
  5. रामचंद्र प्रसाद सिंह (जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष)
  6. अश्विनी वैश्नव (पूर्व नौकरशाह और ओडिशा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद)
  7. पशुपति पारस (एलजेपी से बिहार के हाजीपुर से सांसद)
  8. भूपेंद्र यादव (राजस्थान से राज्यसभा सांसद)
  9. अनुराग सिंह ठाकुर, (केंद्रीय राज्य मंत्री)
  10. पंकज चौधरी (यूपी के महाराजगंज से सांसद)
  11. अनुप्रिया पटेल (अपना दल मिर्जापुर से सांसद)
  12. सत्य पाल सिंह बघेल (आगरा से बीजेपी सांसद)
  13. राजीव चंद्रशेखर (कर्नाटक से राज्यसभा बीजेपी सदस्य)
  14. शोभा करणडालजे (कर्नाटक के उडुपी से बीजेपी सांसद)
  15. भानू प्रताप सिंह वर्मा (यूपी के जालौन से BJP सांसद)
  16. दर्शन विक्रम (सूरत से BJP सांसद)
  17. मीनाक्षी लेखी (नई दिल्ली से BJP सांसद)
  18. अनुपपूर्णा देवी (झारखंड के कोडरमा से बीजेपी सांसद)
  19. ए। नारायणसामी (कर्नाटक के चित्रदुर्ग से बीजेपी सांसद)
  20. कौशल किशोर (यूपी के मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद)
  21. अजय भट्ट (उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से बीजेपी सांसद)
  22. बीएल वर्मा (यूपी से बीजेपी के राज्यसभा सदस्य)
  23. अजय कुमार (खीरी से बीजेपी सांसद)
  24. देवसिंह चौहान (गुजरात के खेड़ा से सांसद)
  25. भगवंथ खूबा (कर्नाटक के बीदर से सांसद)
  26. कपिल पाटिल (महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद)
  27. प्रतिमा भौमिक (त्रिपुरा वेस्ट से सांसद)
  28. सुभाष सरकार (पश्चिम बंगाल के बांकुरा से सांसद)
  29. भागवत कराद (महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य)
  30. राज कुमार रंजन सिंह (भीतरी मणिपुर से सांसद)
  31. भारती प्रवीण पवार महाराष्ट्र के डिंडौरी से सांसद)
  32. विशेश्वर टूडू (ओडिशा के मयूरभंज से सांसद)
  33. शांतुन ठाकुर (पश्चिम बंगाल के बनगांव से सांसद)
  34. मुंजापारा महेंद्र भाई (गुजरात के सुरेंद्रनगर से सांसद)
  35. जॉन बराला (पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से सांसद)
  36. एल मुर्गुन (संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं)
  37. निशित प्रमाणिक (पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से सांसद)




इन मंत्रियों को मिला प्रमोशन





  1. किरण रिजीजू (खेल राज्य मंत्री, प्रमोशन)
  2. राज कुमार सिंह (ऊर्जा राज्यमंत्री, प्रमोशन)
  3. हरदीप पुरी (शहरी विकास राज्य मंत्री, प्रमोशन)
  4. मनसुख मंडाविया (रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री, प्रमोशन)
  5. पुरुषोत्तम रुपाला (कृषि राज्य मंत्री, प्रमोशन)
  6. जी किशन रेड्डी, (गृह राज्य मंत्री, प्रमोशन)




प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नए मंत्रियों को दी बधाई





मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया किया 'आज शपथ लेने वाले सभी साथियों को मैं मुबारकबाद पेश करता हूं और मंत्री के तौर पर कार्यकाल शुरू करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और मजबूत और समृद्ध भारत बनाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे।" इसके साथ पीएम ने हैषटेग दिया, #Govt4Growth यानी विकास के लिए सरकार।






https://twitter.com/narendramodi/status/1412790504903827459




कल शाम को होगी कैबिनेट की बैठक





मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के बाद अब सरकार ने कल शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा शाम सात बजे मंत्रिपरिषद की बैठक भी होगी।






https://twitter.com/AHindinews/status/1412790235952410627




प्रकाश जावड़ेकर, रविशंकर प्रसाद समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा





कैबिनेट विस्तार से पहले कई नेताओं ने इस्तीफा दिया, जिसमें सबसे बड़े नाम रविशंकर प्रसाद का था। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ ही सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा, केंद्रीय कानून मंत्री स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, श्रम मंत्री संतोष गंगवार और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, वन और पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, राव साहब दानवे, रतन लाल कटारिया, प्रताप सारंगी और देव श्री बैनर्जी ने भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।





मोदी की मन की बात से देश की तस्वीर बदल रही, हर बार किसी नए विषय पर करते हैं बात : गौतम





बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर करीब दो हफ्ते से कवायद चल रही थी। 2024 में अगला लोकसभा चुनाव है। ऐसा माना जा रहा है कि कई मायनों में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए फैसला कर इन नए चेहरों को जगह दी गई है। जबकि, परफॉर्मेंस के आधार पर आकलन करते हुए कई बड़े मंत्रियों को कैबिनेट से हटाया गया है। प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 58 मंत्रि्यों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की थी। हालांकि उसके बाद कुछ मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.