Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एक्टर पर्ल V पुरी पर 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 14 दिन की हिरासत में भेजा


एक्टर पर्ल V पुरी (Pearl V Puri) को मुंबई की वसई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि उन पर 5 साल की बच्ची से रेप करने का आरोप है। वसई स्थित वलिव पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत पर्ल V पुरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि ये गिरफ्तारी एक पुराने केस में हुई है। पर्ल ने नाबालिग लड़की को टीवी सीरियल्स में काम दिलाने के नाम पर यौन शोषण किया था।









इधर, टीवी इंडस्ट्री के कई एक्ट्रेस ने पर्ल (Pearl V Puri) का बचाव किया है। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी पर्ल का बचाव किया है। एकता कपूर कहना है कि पर्ल को बीच में घसीटा जा रहा है, जबकि मामला नाबालिग लड़की और उनके मम्मी-पापा के बीच का है। उन्होंने कहा कि लड़की की मां पहले ही कह चुकी है कि पर्ल का इसमें कोई हाथ नहीं है, उनके पति उन्हें बीच में लेकर आ रहे हैं।






https://www.instagram.com/p/CPus3PjAjpy/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d08fcbdd-9024-411d-950c-569879519c3a




एकता कपूर ने एक लंबे नोट में लिखा है कि 'क्या मैं किसी बच्चे का शोषण करने वाले या किसी भी तरह के शोषण करने वालों को सपोर्ट करूंगी? मैं कल रात से लेकर अब तक जो देख रही हूं, वह अमानवीय है। मानवीयता इतने नीचे कैसे गिर सकती है? लोग एक-दूसरे से किस कदर परेशान हैं, अपनी खुद की लड़ाई में दूसरे को घसीट लेते हैं?'









एकता कपूर ने आगे लिखा है कि 'बच्ची-लड़की की मां से बात की। उनका खुले तौर पर कहना है कि पर्ल इसमें शामिल नहीं था और उनके पति अपने बच्ची के जरिए एक कहानी बनाने की कोशिश कर रहे हैं और साबित कर रहे हैं कि एक सीरियल में काम करने वाली महिला अपने बच्चे का ध्यान नहीं रख सकती है। अगर ये सही है तो बहुत स्तर पर गलत हो रहा है। मेरे पास कोई अधिकार नहीं है, कोर्ट के पास इसे सही गलत बताने का अधिकार है।'





एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने कहा बिल्कुल झूठी है सब खबरें





रेप मामले में टीवी के सेलेब्स अब पर्ल (Pearl V Puri) के सपोर्ट में खड़े नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में टीवी शो नागिन 3 में उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।






https://www.instagram.com/p/CPubXT4gxc7/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b9eee5ce-63a6-4b62-adb9-38cd125541a3




अनीता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, सुबह उठते ही पर्ल वी पुरी के बारे में बकवास खबर सुनने को मिली। मैं उसे जानती हूं। ये सच नहीं है और सच हो भी नहीं सकता है। ये पूरी तरह झूठ है। मुझे यकीन है कि इसमें कुछ और भी मामला होगा। जल्द ही सच बाहर आएगा। लव यू पर्ल वी पुरी। वहीं अनीता ने पोस्ट में #ISTANDWITHPEARL का भी यूज किया। दूसरी तरफ पर्ल के फैन्स भी अब अनीता के साथ पर्ल के सपोर्ट में आ गए है और लगातार इस हैशटेग को शेयर कर रहे हैं। फैन्स का कहना है कि उन्हें पर्ल पर पर भरोसा है ये सारी खबरें बिल्कुल झूठ है।









बता दें कि अनीता ने पर्ल के साथ नागिन 3 में साथ काम किया था। शो के दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। अक्सर सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते हुए नजर आते थे।





14 दिनों की न्यायिक हिरासत





गौरतलब है कि महाराष्ट्र के वसई कोर्ट ने शनिवार को गिरफ्तार टेलीविजन अभिनेता पर्ल V पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 2 साल पहले 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किए गए पुरी को वसई सत्र न्यायालय की न्यायाधीश अदिति कदम के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में दे दिया है।





इन धाराओं के तहत केस दर्ज





पुरी के जमानत की अर्जी दायर करने की संभावना है, जिस पर सोमवार को अदालत में सुनवाई होगी। 31 वर्षीय 'नागिन 3' अभिनेता को मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस कमिश्नरेट ने रेप के आरोपों को लागू करते हुए बुक किया था। अधिकारियों ने कहा कि 376 एबी और पॉक्सो एक्ट, 4, 8, 12,19, 21 के तहत मामला दर्ज है। मामला दर्ज करने वाले वालिव पुलिस स्टेशन के मुताबिक पीड़ित परिवार ने शिकायत की थी कि पुरी ने करीब 2 साल पहले 5 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसके साथ दुष्कर्म किया, जब वह यहां एक शूटिंग के लिए आया था।





पर्ल के बचाव में आई कई अभिनेत्रियां





इस बीच अभिनेता के कई दोस्तों और उद्योग सहयोगियों ने पर्ल के लिए अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए शनिवार को सोशल मीडिया का सहारा लिया। इनमें निर्माता एकता कपूर, अभिनेता अनीता हसनंदानी, अस्मिता सूद, निक्की शर्मा, रोमा बाली, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, आमिर अली, अर्जुन बिजलानी, क्रिस्टल डिसूजा, शालिन भनोट, अधविक महाजन और शीतल दाभोलकर शामिल हैं।





वायरल वीडियो






https://twitter.com/_Listzomaniac/status/1401169572711997441




हाल ही में संजय कुमार के प्रेस कॉन्फ्रेंस की क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें पाटिल से जब एकता के आरोपों पर पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि नहीं, आरोप झूठे नहीं हैं, जांच में उसका नाम सामने आया है, उसके खिलाफ सबूत हैं। इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाकी मुकदमे में सच्चाई का फैसला किया जाएगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.