Media24Media.com: छत्तीसगढ़-ओडिशा बार्डर पर पकड़ा गया नोटों से भरा कार, महाराष्ट्र के दो लोग ले जा रहे थे कैश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़-ओडिशा बार्डर पर पकड़ा गया नोटों से भरा कार, महाराष्ट्र के दो लोग ले जा रहे थे कैश

Document Thumbnail

महासमुन्द। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक वाहन से लाखों रुपये नगदी लेकर दो लोग महासमुंद (छत्तीसगढ़) की ओर जा रहे हैं। सूचना पर महासमुन्द पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने थाना सिंघोड़ा को वाहन रोकने निर्देशित किया। जिस पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोन में संदिग्ध वाहनों पर नजर रखकर तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी सियाज कार क्र0 MH 09 ET 8986 चेक पोस्ट से गुजर रही थी। जो संदिग्ध लगा तो उसे रोका गया। वाहन में पीताम्बर शिवाजी माने (46) पिता शिवाजी अन्ना माने, अम्बई नगर हुपरी कोल्हापुर (महाराष्ट्र) बैठा हुआ था।









वाहन अविनाश सिंगारे (36) पिता श्यामराव सिंगारे, हुपरी कोल्हापुर (महाराष्ट्र) चला रहा था। जिनसे अंतरराज्यीय आवागमन का कारण सम्बन्धी पूछताछ किया गया। इससे वे हड़बड़ा गए। जवाब संषोषप्रद नही मिलने से पुलिस का संदेह बढ़ा। उनके वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के सीट के पीछे बने चेम्बर में रूपयों का बण्डल रखा हुआ मिला।





यह है नगदी रकम का विवरण





नगदी रकम में 2000-2000 रूपये का 103 नोट राशि 206000, 500-500 रूपये का 6795 नोट राशि 3397500 रूपये, 200-200 रूपये का 127 नोट राशि 25400 रूपये, 100-100 रूपये का 1000 नोट राशि 100000 रूपये कुल नगद राशि 3728900 रूपये भरा हुआ था। संदिग्ध व्यक्ति पीताम्बर शिवाजी और अविनाश सिंगारे को हिरासत में लिया गया। रूपये कहा से लाना और कहा ले जाना इसका कोई संतोषजनक जवाब अथवा वैधानिक कागजात भी नहीं दिखाया।





वैध दस्तावेज नहीं होने पर नगदी रकम जब्त





वैध दस्तावेज नही होने से नगदी रकम जब्त किया गया। जिस पर थाना सिंघोड़ा की टीम द्वारा वाहन में बने चेम्बर में रखे भारतीय मुद्रा 37,28,900 रूपये ,वाहन सियाज क्रमांक MH09ET8986 कीमती 700000 रुपये को अपने कब्जे में लेकर धारा 102 जाफौ. के तहत जप्त कर सुरक्षा में ले लिया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू और एसडीओपी अपूर्वा क्षत्रिय के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा चन्द्रकांत साहू, आरक्षक श्रीकांत भोई, चितरंजन प्रधान ,शुशांत बेहरा,सरोज बारीक,रमाकांत त्रिपाठी की टीम ने कार्यवाही की।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.