Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बस्तर गर्ल नैना सिंह धाकड़ ने फतह की माउन्ट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से, ऐसा करने वाली बनी छत्तीसगढ़ की पहली महिला

Document Thumbnail

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बस्तर गर्ल नैना सिंह धाकड़ ने विश्व के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट और विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर तिरंगा फहराया है। यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली नैना छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं।





10 सालों से हैं इस क्षेत्र में सक्रिय





नैना छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 10 किलोमीटर स्थित एक्टागुड़ा गांव की रहने वाली हैं। नैना सिंह धाकड़ 10 साल से पर्वतारोहण में सक्रिय हैं। नैना ने 1 जून को यह उपलब्धि हासिल की है। नैना सिंह धाकड़ इस अनोखे कारनामे पर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से नैना को बधाइयां दी जा रही हैं। स्वास्थ मंत्री टी एस सिंह देव ने भी नैना को ट्विटर के माध्यम से बधाइयां दी है।





बता दें कि विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट 8848.86 मीटर है। वहीं, के2 और कंचनजंगा के बाद विश्व का चौथे नंबर का पर्वत शिखर माउंट ल्होत्से है। माउंट ल्होत्से की ऊंचाई 8516 मीटर है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.