Media24Media.com: अजब-गजब: ठग के घर से हुई करोड़ों की चोरी, थाने में भी नहीं कर सका शिकायत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अजब-गजब: ठग के घर से हुई करोड़ों की चोरी, थाने में भी नहीं कर सका शिकायत

Document Thumbnail

देशभर में दूसरे गंभीर अपराधों के साथ ही चोरी और लूट के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला नोएडा का है, जहां पुलिस ने चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से चोरी किए गए 6.55 करोड़ का सोना, सवा आठ करोड़ का सामान सहित 57 लाख कैश बरामद किया है। पुलिस ने ये गिरफ्तारी दो चोरों की निशानदेही पर की है।





प्रेमी ने की प्रेमिका के घर में लाखों की चोरी, घर की दूसरी चाबी का इस्तेमाल कर दी वारदात को अंजाम





नोएडा के सेक्टर 39 पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ संदिग्ध सदरपुर सोम बाजार के पास खड़े हैं, जिनके पास करोड़ों का सोना मौजूद है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजन भाटी और अरुण नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 1-1 किलो सोने के बिस्कुट और कैश जब्त कर लिए। वहीं पूछताछ में उन्होंने अपने 6 और साथियों के नाम का खुलासा कर दिया।





8 चोरों ने दिया था वारदात को अंजाम





पुलिस के मुताबिक 8 चोरों ने 23 सितंबर 2020 को सूरजपुर की सिल्वर सिटी सोसाइटी में एक फ्लैट से करोड़ों का सोना और कैश चोरी की थी। पकड़े गए दोनों चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने सेक्टर 81 से जय सिंह, नीरज, अनिल और बिंटू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी चोरों के पास से पुलिस ने 13.9 किलो सोना, 1 करोड़ 10 लाख की कमीत की जमीन के पेपर्स, 57 लाख रुपये कैश बरामद किया है।





एक चोर ने ही दी थी पुलिस को सूचना





सोने की कीमत बाजार में 6.55 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 8.25 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ये संपत्ति भी चोरी के पैसे से ही खरीदी गई थी। बताया जा रहा है कि सामान के बंटवारे को लेकर चोरों की आपस में लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद उनमें से ही एक ने पुलिस को पूरी घटना की खबर दे दी।





ठग के घर में चोरी





पुलिस का कहना है कि जिस शख्स के घर ने इन चोरों ने चोरी की थी उसके नाम पर भी ठगी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि ठगी के पैसे से उनके एक विला भी खरीदा हुआ है। पूछताछ के बाद उसे भी मामले में आरोपी बनाया जाएगा। जबकि आरोपी खुद को पेशे से वकील बताता है। पुलिस का कहना है कि घर से करोड़ों की चोरी होने के बाद भी उसने पुलिस से चोरी की शिकायत तक नहीं की। वह भी फर्जीवाड़े के एक नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.