Media24Media.com: कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टर्स ने गंवाई जान , दिल्ली नहीं इस राज्य में हुई सबसे ज्यादा मौतें

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टर्स ने गंवाई जान , दिल्ली नहीं इस राज्य में हुई सबसे ज्यादा मौतें

Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। हालांकि धीरे-धीरे स्थित में सुधार हो रहा है। वहीं इस दूसरी लहर के संक्रमण से अब तक 719 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक कोरोनो संक्रमण की दूसरी लहर में कम से कम 719 डॉक्टरों की मौत हो गई है, जिसमें 111 मौतें सिर्फ बिहार में हुई हैं।






https://twitter.com/AHindinews/status/1403555183355785223




IMA के स्टेट-वाइज आंकड़े बताते हैं कि कोविड-19 की दूसरी लहर में मरने वाले ज्यादातर बिहार, दिल्ली या उत्तर प्रदेश के डॉक्टर थे। IMA मुताबिक सबसे ज्यादा बिहार में 111, दिल्ली में 109 और उत्तर प्रदेश में 79 डॉक्टर्स ने अपनी जान गंवाई है। दूसरी लहर में मरने वाले डॉक्टरों में इन तीनों राज्यों की हिस्सेदारी करीब 45 फीसदी है। वहीं IMA के आंकड़ों के हिसाब से बीते साल महामारी शुरू होने के बाद से कोविड -19 से लड़ते हुए लगभग 1,300 डॉक्टरों की मौत हो गई है, जिसमें सबसे ज्यादा डॉक्टर्स की मौत दिल्ली में हुई है। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 111 मौतें बिहार में दर्ज की गई है।





इन राज्यों में हुई इतने डॉक्टरों की मौत





बिहार के बाद 109 डॉक्टर्स की मौत के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश है। यूपी में दूसरी लहर के शुरुआत से अब तक 79 डॉक्टर्स की मौत हो चुकी है। वहीं पश्चिम बंगाल में 63, राजस्थान में 43, झारखंड में 39, गुजरात में 37, तेलंगाना में 36, आंध्र प्रदेश में 35, तमिलनाडु में 32, ओडिशा में 28, केरल में 24, महाराष्ट्र में 23, मध्यप्रदेश में 16, कर्नाटक में 09, असम में 08, मणिपुर में 05, हरियाणा में 03, जम्मू-कश्मीर में 03, पंजाब में 03, त्रिपुरा में 02, उत्तराखंड में 02, गोवा में 02, पुदुचेरी में 01 और अन्य में 01 डॉक्टर्स की मौत हुई है। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में छत्तीसगढ़ के 5 डॉक्टर्स की भी मौत हुई है।





कोरोना का कहर: एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, 5 सदस्यों की तेरहवीं के दिन हुआ 3 लोगों का अंतिम संस्कार





कोरोना की दूसरी लहर में IMA के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पद्मश्री से सम्मानित हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रमुख डॉक्टर के. के. अग्रवाल की भी 62 साल की उम्र में मौत हो चुकी है।





एक्टिव केस की संख्या 10.80 लाख





देश में कोरोना के नए मामले लगातार पांचवें दिन एक लाख से कम आए हैं। वहीं पॉजिटिविटी रेट भी पिछले पांच दिनों से 5 फीसदी से कम दर्ज की जा रही हैं। देश साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 4.94 फीसदी हो गई है। यह पीक (30 अप्रैल-6 मई) के दौरान 21.6 फीसदी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक्टिव केस की संख्या में 10 मई की पीक के बाद 70 फीसदी की कमी आई है। फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 10.80 लाख है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.68 फीसदी है।





तमिलनाडु से सबसे ज्यादा नए केस





शुक्रवार को तमिलनाडु में संक्रमण के सबसे ज्यादा 15,759, केरल में 14,233, महाराष्ट्र में 11,766 और कर्नाटक में 8,249 नए केस दर्ज किए गए। वहीं देश में अब तक 24.96 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 4.79 करोड़ से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई गई है. 18-44 साल के एज ग्रुप में करीब 3.80 करोड़ लोगों ने पहली डोज और 5.60 लाख लोगों ने दोनों डोज लगवाई है।





देश में 4,002 नई मौतें





भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 84,332 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 से 4,002 नई मौतें सामने आई हैं। शुक्रवार को देश भर में संक्रमण से 1,21,311 लोग ठीक भी हुए। नई मौतों में महाराष्ट्र सरकार द्वारा संशोधित किए गए 2,213 लोगों की मौत के आंकड़े भी शामिल हैं।





2.79 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक





देश में नए केस आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,93,59,155 हो गई है। इसमें 2.79 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या घटकर 10,80,690 हो गई है, जो पिछले 63 दिनों बाद 11 लाख से कम हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 से अब तक 3,67,081 लोगों की मौत हो चुकी है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 1.25 % है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.