Media24Media.com: पुलिस को है चोरी का संदेह, 62 लाख रुपये के सात लग्जरी कार के साथ सात आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पुलिस को है चोरी का संदेह, 62 लाख रुपये के सात लग्जरी कार के साथ सात आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

महासमुन्द। सरायपाली थाना प्रभारी द्वारा वाहन चोरी की मिल रही लगातार शिकायत पर मुखबिर लगाकर पता तलाश की। क्षेत्र में कुछ लोगो द्वारा बिना कागजात के विभिन्न प्रकार के वाहन मारूती सियाज क्र0 CG 13 UJ 1836, होण्डा अमेज क्र0 CG 04 MK 0764, टाटा जेस्ट क्र0 CG 04 LD 8295, मारूती आर्टिका क्र0 CG 04 LP 1347, मारूती डिजायर क्र0 CG 04 MP 9444, टाटा जेस्ट क्र0 CG 04 LF 4710, मारूती आर्टिका क्र0 UP 16 CV 6812 को कार को चला रहे थे। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सरायपाली को त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया। जिसके तहत थाना प्रभारी सरायपाली द्वारा अलग-अलग टीम तैयार कर रवाना किया। टीम द्वारा वाहन क्र0 CG 13 UJ 1836 को गोकूल ढाबा के सामने हर्राटार सरायपाली के पास रोककर चेक किया गया। वाहन में मोहसीन खान पिता सिराज अहमद उम्र 27 वर्ष कबीर नगर बसना मिला। जिसे उनके वाहन के कागजात पेश करने कहा गया। जिनके द्वारा अपने वाहन का कोई भी वैधानिक दस्तावेज नही होना बताया। दस्तावेज नही होने से चोरी की सम्पत्ति का पूर्ण संदेह होने पर वाहन को जप्त किया गया। इस प्रकार टीम द्वारा-
वाहन होण्डा अमेज क्र0 CG 04 MK 0764 को तहसील कार्यालय के सामने सरायपाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में मनोज नायक पिता उग्रसेन नायक उम्र 37 वर्ष सा. रोहिनापुर बसना मिला। वाहन टाटा जेस्ट क्र0 CG 04 LD 8295 को आरोपी के घर के सामने दुर्गापाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में किशोर पटेल पिता मुरली पटेल उम्र 23 वर्ष दुर्गापाली मिला, वाहन मारूती आर्टिका क्र0 CG 04 LD 1347 को गोकुल ढाबा के सामने हर्राटार सरायपाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में मोमीन खान पिता सिराज खान उम्र 25 वर्ष सा. कबीरनगर बसना मिला। किसी के पास भी वाहन का कागजात नहीं था।






वाहन मारूती डिजायर क्र0 CG 04 MP 9444 को आरोपी के घर के सामने दुर्गापाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में किशन पटेल पिता दयानिधि पटेल उम्र 22 वर्ष सा. दुर्गापाली।





वाहन टाटा जेस्ट क्र0 CG 04 LF 4710 को आरोपी के घर के सामने दुर्गापाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में नोवल पटेल पिता भुनेश्वर पटेल उम्र 23 वर्ष सा. दुर्गापाली मिला। वाहन मारूती आर्टिका सोल्ड (बिना नम्बर) को आरोपी के घर के सामने दुर्गापाली के पास रोककर चेक किया। वाहन में कमलेश पटेल पिता कार्तिक पटेल उम्र 34 वर्ष सा. दुर्गापाली।






मिले। उपरोक्त आरोपीगण से पृथक-पृथके वाहन के संबंध में पूछताछ कर वैधानिक दस्तावेज पेश करने को कहा गया। जिनके पास अपने-अपने वाहनों का कोई भी वैधानिक दस्तावेज नही होना बताये तथा अपने-अपने वाहनों को रायपुर से लाना बताये। वाहनों का कोई भी वैधानिक दस्तावेज नही होने व चोरी की सम्पत्ति होने का पूर्ण संदेह होने पर कुल 07 वाहनों को जप्त कर मौके पर से 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।





थाना सरायपाली में आरोपीगण के विरूद्ध पृथक-पृथ्क कुल 07 प्रकरण तैयार अपराध धारा 41(1,4) जाॅ0फाॅ0 तहत कार्यवाही की गई। प्रकरण में वाहन मालिको की पता तलाश कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जब्त वाहनों की कीमत 62 लाख रुपये आंकी गई है।






Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.