Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

18 साल की बेटी से दुष्कर्म मामले में आरोपी पिता गिरफ्तार


देश में रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है, जहां बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार हुआ है। पिता पर अपनी 18 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।





शर्मनाक: अधेड़ ने साले के साथ मिलकर किया समधन से गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार





रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में पिता ने ही अपनी 18 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बीते 2 साल से धमकी देकर बेटी के साथ ही शारीरिक संबंध बना रहा था। मां को इस घटना की जानकारी लगी, तब उसने पति को समझाइश दी, लेकिन वो नहीं माना। जिसके बाद मां-बेटी ने उरला थाने में शिकायत लिखवाई। फिर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।





ट्यूशन पढ़ने गई 4 साल की बच्ची से रेप , लहुलुहान हालत में जंगल से मिली मासूम





राजधानी रायपुर में सोमवार को ही एक और दुष्कर्म का केस सामने आया है। वारदात रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र की है। जहां सुखदेव बंजारे नाम के युवक पर 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ बीते कई महीनों से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किसी को बताने पर आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी थी।





7 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, कुंए में मिला मासूम का शव





रविवार को नाबालिग को घर में अकेला पाकर सुखदेव बंजारे घर में घुस गया और बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। तभी नाबालिग का भाई वहां आ गया और सुखदेव बंजारे को पकड़कर लोगों को बुलाया। फौरन पुलिस को फोन किया गया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुखदेव बंजारे को गिरफ्तार कर लिया गया। सुखदेव बंजारे के खिलाफ पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।





पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी





बता दें कि बिलासपुर जिले में एक अधेड़ ने अपने साले के साथ मिलकर अपनी ही समधन से गैंगरेप (Gangrape in bilaspur) किया है। इसके बाद भी उसका शोषण करते रहे। यह सब 17 मई 2020 से 24 जनवरी 2021 तक चलता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने अपने पति को सारी बात बताई। इसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे, जिनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.