Media24Media.com: पुणे की केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 18 लोगों की मौत, उपराष्ट्रपति,PM और गृहमंत्री ने जताया दुख

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पुणे की केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 18 लोगों की मौत, उपराष्ट्रपति,PM और गृहमंत्री ने जताया दुख

Document Thumbnail

महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 15 महिलाएं भी शामिल हैं। फैक्ट्री के आग पर अब काबू पा लिया गया है और फिलहाल अंदर कूलिंग के साथ-साथ सर्च ऑपरेशन भी जारी है। इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवार वालों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं घायलों के लिए 50 हजार की मदद की बात कही गई है।









पुणे के जिला कलेक्टर राजेश देशमुख ने घटनास्थल का दौरा भी किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'मैंने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मावल के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट इस कमेटी के प्रमुख होंगे। यह आदेश उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के दिशा-निर्देशों पर दिए गए हैं। डिप्टी CM ने कहा है कि जांच से आग लगने की कारणों का पता चल सकेगा और जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके बारे में पता चल सकेगा। जांच की दिशा सही तथ्यों को उजागर करने को लेकर होगी।









PMRDA पुणे के चीफ पोटफोड़े ने कहा कि 'आग तब लगी जब प्लास्टिक पैकिंग का काम चल रहा था। धुआं इतना ज्यादा था कि महिला कर्मचारियों को भागने का कोई रास्ता ही नहीं मिला। हमने 18 शव बरामद किए हैं, जिनमें 15 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। कूलिंग और सर्च ऑपरेशन जारी है।'









आग लगने के कारण के बारे में पूछे जाने पर पोटफोड़े ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक परिसर में प्लास्टिक सामग्री की पैकिंग किए जाने के क्रम में आग लगी। उन्होंने कहा कि पैकेजिंग हिस्से में कुछ चिंगारी के कारण आग लगी और चारों ओर प्लास्टिक होने के कारण यह तेजी से फैल गई। पुणे जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनव देशमुख ने कहा कि संयंत्र में जल शोधन के लिए क्लोरीन डाइऑक्साइड का उत्पादन होता है।





उपराष्ट्रपति जताया दुख





उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हादसे में श्रमिकों की मौत होने की घटना पर दुख जताया। वहीं हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की है। नायडू के हवाले से उप राष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, 'पुणे की एक फैक्ट्री में आग लगने से लोगों की मौत की खबर सुनकर दुखी हूं। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'









PM मोदी ने जताया दुख





वहीं भीषण आग की इस घटना पर PM नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'महाराष्ट्र में पुणे की एक फैक्ट्री में आग लगने से लोगों की मौत हुई है, जिससे दुखी हूं। दुख में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।'






https://twitter.com/narendramodi/status/1401915219715268611




PMO की ओर से ट्वीट किया गया कि 'प्रधानमंत्री ने PM राष्ट्रीय राहत कोष से महाराष्ट्र के पुणे की इंडस्ट्रियल यूनिट में आग लगने से मरने वालों के परिवारजनों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है, जो लोग घायल हुए हैं उन्हें 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।'






https://twitter.com/PMOIndia/status/1401919652138266636




गृहमंत्री अमित शाह ने भी जताया दुख





केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस घटना को लेकर दुख जताया और ट्वीट कर लिखा कि 'पुणे में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना का समाचार सुन व्यथित हूं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'






https://twitter.com/AmitShah/status/1401920014152699910




मृतकों की हुई पहचान





वहीं मृतकों की पहचान कर ली गई है. मृतकों में अधिकतर महिलाएं हैं। फैक्ट्री में मौजूद लोगों की सूची के मुताबिक कुछ कर्मी अवकाश पर थे। मृतकों में अर्चना कावड़े, सचिन घोडके, संगीता गोंडे, मंगल मार्गले, सुरेखा तुपे, सुमन थेबे, सुनीता साठे, संगीता पोलेकर, माधुरी अंबारे, मंडा कुलाती, अतुल साठे, त्रिशाला जाधवी, सीमा बोराडे, गीता दिवाडकरी, शीतल खोपकर, सारिका कुदाले, संगीता पोलेकर शामिल है।





घटना के वक्त 37 कर्मचारी ड्यूटी पर थे मौजूद





जानकारी के मुताबिक यह हादसा महाराष्ट्र के पुणे शहर स्थित पिरंगट इलाके के इंडस्ट्रियल जोन में हुई है। फायर डिपार्टमेंट की तरफ से बताया गया कि घटना के वक्त 37 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। इस दौरान फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।





खासी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू





केमिकल फैक्ट्री होने की वजह से इस आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। दूर से ही धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा था। SVS एकुआ टेक्नोलोजीज की केमिकल की ये फैक्ट्री है। आग लगने के बाद अलग-अलग तरह की गैस फैल गई है, जिसके चलते आग बुझाने में दिक्कतें आईं। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इसमें हवा, पानी और भूतल उपचार रसायन (केमिकल) का विनिर्माण, आपूर्ति और निर्यात का काम होता है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.