Media24Media.com: राजधानी में एक हफ्ते तक और बढ़ाया गया लॉकडाउन, CM ने किया ऐलान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी में एक हफ्ते तक और बढ़ाया गया लॉकडाउन, CM ने किया ऐलान

Document Thumbnail

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर ऐलान कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब दिल्ली में 10 मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।





नवविवाहित महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप





बीते दो हफ्ते से दिल्ली में लॉकडाउन लागू है, जिसकी समय-सीमा सोमवार सुबह पांच बजे खत्म हो रही थी। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने शनिवार को ही लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।





जारी रहेगी सख्ती





जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के तीसरे हफ्ते में भी सरकार की ओर से वहीं तमाम पाबंदियां लगाई जाएंगी, जो कि पिछले दो हफ्ते से जारी है। यानी जरूरी सेवाओं को पहले जैसी मंजूरी होगी, हालांकि बाकी तमाम चीजों पर सख्ती से पाबंदी रहेगी।





 
नहीं थम रहा कोरोना का कहर





दिल्ली में कोरोना वायरस की चेन तोड़ने और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया था। हालांकि न तो कोरोना की रफ्तार में कोई कमी दिखी है और न ही स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी पर दिख रही हैं। वहीं शनिवार को ही ऑक्सीजन की कमी से बत्रा अस्पताल में 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • गुरुवार को 24,235 लोग संक्रमित हुए थे और 395 मरीजों की मौत हुई।
  • बुधवार को 25986 लोग संक्रमित हुए थे और 368 मरीजों की मौत हुई।
  • मंगलवार को 24149 लोग संक्रमित हुए थे और 381 मरीजों की मौत हुई।
  • सोमवार को 20201 लोग संक्रमित हुए थे और 380 मरीजों की मौत हुई।
  • रविवार को 22933 लोग संक्रमित हुए थे और 350 मरीजों की मौत हुई।
  • शनिवार को 24103 लोग संक्रमित हुए थे और 357 मरीजों की मौत हुई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.