Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कही पिता तो कहीं मौसेरे भाई ने की दरिंदगी की सारी हदे पार, रिश्तों को शर्मसार कर रही ये घटनाएं


देश में रेप की घटना बढ़ती (incidence of rape cases in india) जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें (Rape cases in India) सामने आती रहती है, लेकिन आज हम ऐसी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कही पिता तो कहीं मौसेरे भाई ने दरिंदगी की सारी हदे पार की है।





कही पिता तो कहीं पति ने की दरिंदगी की सारी हदे पार, रिश्तों को शर्मसार कर रही ये घटनाएं





पहला मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का है, तो वहीं दूसरा मामला चारकोप इलाके में घटी है। जहां एक ही दिन में दो ऐसे घटनाएं सामने आई, जिनसे रिश्तों की मर्यादा तार तार हो गई। एक घटना में जहां पिता ने अपनी बेटी के साथ तो वहीं दूसरी घटना में मौसेरे भाई ने बहन के साथ दुष्कर्म किया। दोनों ही मामलों में लड़की नाबालिग बताई जा रही है।





अंधेरी इलाके का पहला मामला





अंधेरी पुलिस ने बताया कि 23 मई को उन्हें एक शिकायत मिली कि 11 साल की लड़की के साथ उसके पिता ही दुष्कर्म कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत ही मामला दर्ज कर दुष्कर्म करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता जनवरी महीने से ही उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। लड़की अपनी 9 साल की बहन के साथ अपने पिता के पास रहती थी। पिता के इस कुकर्मों से घबराकर उसने इस बात की जानकारी अपने पड़ोसी को बताई, जिसके बाद पड़ोसी की मदद से लड़की ने सारी बात पुलिस तक पहुंचाई। इस मामले में पुलिस ने पापी पिता के खिलाफ संबंधित IPS और पॉक्सो की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।





चारकोप इलाके का दूसरी मामला





चारकोप पुलिस ने एक 20 साल के लड़के को 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी मौसी का लड़का है और यह पिछले कई दिनों से अपनी नानी के यहां रहने गई थी, तबसे ही वो लड़की उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी ने तो पीड़िता को धमकी भी दी थी कि अगर वो इस बारे में किसी से भी चर्चा करेगी तो वो उसको बदनाम करेगा और साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी । पुलिस ने लड़के के खिलाफ IPS और पॉक्सो की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पहले कांदिवली पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में इसे चारकोप पुलिस को आगे की जांच के लिए ट्रांसफर कर दिया गया।





महाराष्‍‍‍‍ट्र के पुणे का मामला





बता दें कि इससे पहले भी महाराष्ट्र के पुणे से (Pune of Maharashtra) ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां अपनी ही बेटियों के साथ बाप सालों से दुष्कर्म कर रहा था। वहीं मना करने पर आरोपी अपने बेटियों को पीन चुभाता था। पिता बीते 4 सालों से इस दरिंदगी को अंजाम दे रहा था। पीड़ित बच्चियों की मां ने शिकायत में लिखा कि साल 2016 में उसकी एक बेटी ने पेट दर्द होने की बात कही। जब डॉक्टर को दिखाया तो सोनोग्राफी कराने को कहा गया, लेकिन आरोपी पिता ने रिपोर्ट छीन कर गैस पर रख कर जला दी।





पुलिस गिरफ्त में आरोपी पिता





पीड़ित बच्चियों की मां को पहले इस बारे में कोई खबर नहीं थी, लेकिन एक रात करीब 2 बजे एक बच्ची के रोने की आवाज से वो जगी। जब रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने सब कुछ बयां कर दिया कि किस तरह उसका पिता उनके साथ गंदा काम करता है। वहीं दूसरी लड़की ने कहा कि जब आप बाजार या किसी काम से बाहर जाती हो तो अब्बू ये दरिंदगी करते हैं और हम मना करते हैं तो सेफ्टी पिन चुभाते हैं। जब पीड़िता की मां ने आरोपी से इस सबके बारे में पूछा तो उसने कहा कि अगर किसी को बताया तो वो सबको जान से मार देगा। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.