Media24Media.com: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से ही गरज चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से ही गरज चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज सुबह से ही गरज चमक के साथ रुक रुक कर बारिश हो रही है। साथ ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज पूरे दिन प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।





Mother's Day Google Doodle - गूगल ने सभी मांओं के त्याग और बलिदान को किया याद





मौसम विभाग के अनुआर एक द्रोणिका पश्चिम मध्यप्रदेश से उत्तर अंदरूनी कर्नाटक तक विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तरप्रदेश और उसके लगे बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।एक उपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे झारखंड तथा बिहार के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 2.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है जिससे प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।






Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.