Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ताऊते के बाद ये साइक्लोन दे सकता है जल्द दस्तक, इन क्षेत्रों में मचा सकता है जमकर तबाही


ताऊते चक्रवात तूफान के बाद भारत में एक और चक्रवात तबाही मचाने के लिए आ रहा है। भारत मौसम विभाग ने इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटे में हवा का कम दबाव बनने की आशंका है जो चक्रवात का रूप ले सकता है। इस सूचना के बाद पश्चिम बंगाल और ओडिशा के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ बैठकें शुरू कर दी है और तैयारियों के बारे में आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।





IMD ने दी जानकारी





भारतीय मौसम विभाग IMD के अधिकारियों ने बताया कि हवा का कम दबाव उत्तरी अंडमान सागर में बन रहा है। 22 मई को यह दबाव तेजी से बढ़ना शुरू होगा और 26 मई की शाम तक या तो यह बंगाल की खाड़ी या ओडिशा के तट से टकराएगा। अगर यह चक्रवात वास्तव में बनता है तो इस साल बंगाल की खाड़ी से टकराने वाला यह दूसरा चक्रवात होगा।





बंगाल में सबसे ज्यादा खतरा





मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जी के दास ने कहा कि यह उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है और 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है। चक्रवाती तूफान की रफ्तार अधिक तेज हो सकती है। 22 मई को बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र अगले 72 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।





कोरोना की दूसरी लहर में 270 डॉक्टरों की गई जान, जानिए किस राज्य में हुई सबसे ज्यादा मौतें





उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 25 मई से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। दास ने कहा कि इसके बाद बारिश तेज होगी और दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश में तेजी आ सकती है। वहीं अंडमान में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जो बंगाल खाड़ी तक पहुंचने तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती हैं।





मछुआरों को चेतावनी जारी





तूफान के खतरे को देखते हुए मछुआरों को भी चेतावनी जारी कर दी गई है। तमाम मछुआरों से समुद्र में ना जाने और किनारे पर रहने के लिए कहा जा रहा है। इससे पहले पश्चिम बंगाल ने अम्फान तूफान से भारी तबाही का मंजर देख रखा है। उस एक तूफान की वजह से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी और करोड़ों का नुकसान हुआ था।





इस बार ओमान ने दिया चक्रवात का नाम





अगर यह चक्रवात तूफान बनता है तो इसका नाम यास Yaas होगा। यास नाम इस बार ओमान ने वहां की स्थानीय बोली के आधार पर दी है। बता दें कि ताऊते ने देशभर के कई राज्यों में जमकर उत्पात मचाया है। अब देखना होगा की तूफान यास का प्रभाव कितना घातक होगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.