Media24Media.com: महासमुंद की डॉ. प्रज्ञा चंद्राकर का चयन हावर्ड यूनिवर्सिटी में, करेंगी कोरोना और उसकी वैक्सीन पर रिसर्च

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद की डॉ. प्रज्ञा चंद्राकर का चयन हावर्ड यूनिवर्सिटी में, करेंगी कोरोना और उसकी वैक्सीन पर रिसर्च

Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले में रहने वाली डॉ. प्रज्ञा चंद्राकर का चयन हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में हुआ है, प्रदेश के लिए गर्व की बात है। कोरोना वायरस और उसके लिए बन रही वैक्सीन पर महासमुंद की प्रज्ञा चंद्राकार अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में काम करेंगी। प्रज्ञा की इस उपलब्धि पर परिवार सहित पूरे महासमुंद में खुशी का माहौल है। प्रज्ञा ने छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे भारत को गौरवान्वित किया है।













प्रज्ञा बचपन से है मेघावी





महासमुंद शहर के हाईस्कूल के पीछे रहने वाले गजानंद चंद्राकर व मंजू चंद्राकर की बेटी डॉ. प्रज्ञा बचपन से ही मेघावी छात्रा रही है। छात्र जीवन से ही डॉ प्रज्ञा को विज्ञान के अनेक अविष्कारों के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने सीएसआआर, जेआरएफ में ऑल इंडिया रैंक 55 प्राप्त कर लखनऊ के सीएसआई-सीडीआरआई से पीएचडी पूर्ण किया। वर्तमान में वह अमेरिका के न्यूयार्क के अल्बर्ट आइंस्टीन कॉलेज ऑफ मेडीसिन में पोस्ट डॉक्टर रिसर्च फेलो के पद पर कार्यरत है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.