Media24Media.com: जंगली सूअर का अवैध शिकार करते 9 आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जंगली सूअर का अवैध शिकार करते 9 आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा राज्य भर में वन अपराधों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में महासमुंद के कोलपदर में जंगली सूअर के अवैध शिकार मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत ने बताया कि 19 मई को वन परिक्षेत्र झलप के पास कोलपदर में जंगली सूअर के अवैध शिकार मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।





नहीं दिखते अब जंगल में मोर, संरक्षण व सुरक्षा के अभाव में हो रहे विलुप्त





आरोपियों ने कोलपदर में बिजली तार लगाकर 4 जंगली सूअर के शावकों का शिकार किया था। वन विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपियों के पास से 557 मीटर GI तार लगभग 3.56 किलोग्राम, 31 खुटी, 1 तीर सहित शिकार में प्रयुक्त अन्य सामग्रियों को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कोलपदर निवासी चमार सिंह खड़िया, रातु सिंह कमार, गया राम ध्रुव, बुटिया विश्वकर्मा, परेदशी निषाद, साधुराम यादव, लोकेश यादव, कैलाश कुमार और हृदय राम साहू शामिल हैं।





4 मई को भी हुआ था ऐसी ही घटना





बता दें कि महासमुंद में लगातार जंगली सूअरों का शिकार हो रहा है। इसी कड़ी में 4 मई को भी वन परिक्षेत्र पिथौरा में सूअर के शिकार का मामला सामने आया था। वन अमले को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहंद गांव में कुछ लोगों ने खेत में करंट लगाकर जंगली सूअर का शिकार किया है।





6 आरोपी गिरफ्तार





सूचना पर वन अमला मोहंद पहुंचा, जहां उन्हें खेत में एक झोपड़ी दिखाई दी। यहां सूअर के मांस के साथ 6 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा था। आरोपियों के पास से लगभग 50 किलो सूअर का मांस, तार और खूंटी भी जब्त की गई थी। आरोपियों ने खेत में तार बिछाकर उसमें 11 KV की इलेक्ट्रिसिटी प्रवाहित कर सूअरों का शिकार किया था। इन आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोविड-19 के कारण इन शिकारियों पर लगातार निगरानी नहीं रख पा रहे हैं, क्योंकि गांव में लोग घुसने नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण जानवरों का शिकार रुक नहीं रहा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.