Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नशे के सौदागरों पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, करोड़ों के चरस के साथ 75 वर्षीय महिला समेत दो ड्रग पेडलर्स गिरफ्तार


नशे के सौदागरों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। जहां बांद्रा इलाके से 2 ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक 75 साल की महिला भी शामिल है। इतना ही नहीं उन्होंने एक करोड़ रुपये मूल्य से ज्यादा की चरस भी बरामद की है। ड्रग पेडलर के पास से 3 किलो 800 ग्राम मनाली चरस बरामद की है। पकड़े गए पदार्थ की कीमत 1 करोड़ 18 लाख, 80 हजार रुपये हैं। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी है।





ड्रग्स केस: NCB ने एक्टर एजाज खान को किया गिरफ्तार, एक नाइजीरियन भी गिरफ्तार





एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा यूनिट-7 के अधिकारी को सूचना मिली थी कि बांद्रा पश्चिम के वॉटर फील्ड रोड, चिंचवाड़ी, साने गुरुजी सेवमंडल के पास एक 55 वर्षीय शख्स चरस बेचने के लिए आने वाला है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के पास से पुलिस ने चरस के 7 गोले बरामद किए हैं।





पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा





जब आरोपी से पूछताछ हुई कि वो चरस कहां से लाया था और किसको बेचने जा रहा था, तो आरोपी ने बताया कि उसने इसे एक महिला से लिया था। जिसके बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने 75 वर्षीय महिला के घर जाकर छापेमारी की और उसके घर से 3 किलो 800 ग्राम मनाली चरस बरामद की। दोनों ड्रग पेडलर को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को 27 मई तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है।





ड्रग्स के साथ 19 साल का युवक गिरफ्तार, NCB ने की कार्रवाई





गौरतलब है कि एनसीबी और क्राइम ब्रांच ने पूरी मुंबई में एक विशेष अभियान चला कर ड्रग पैडलर्स और सप्लायर्स को पकड़ने का काम किया है। पिछले कुछ दिनों में कई तस्कर पुलिस के हाथ चढ़ें हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद की गई है। एनसीबी ने बताया है कि कई नाबालिग और कॉलेज जाने वाले छात्र भी इस काम में लगे हुए हैं। पिछले दिनों एक 19 साल के किशोर को गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी और क्राइम ब्रांच का यह अभियान जारी है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.