Media24Media.com: मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?? वाले पोस्टर चिपकाने के मामले में 17 FIR दर्ज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?? वाले पोस्टर चिपकाने के मामले में 17 FIR दर्ज

Document Thumbnail

नई दिल्ली। कथित तौर पर दिल्ली में पुलिस ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के संबंध में PM मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने के लिए 17 FIR दर्ज किए हैं। इसके साथ ही 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगाए गए हैं। जिनमें लिखा था, ‘मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?’





उन्होंने आगे बताया कि गुरुवार को पुलिस को पोस्टरों के बारे में सूचना मिली। जिसके बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न जिलों में 17 एफआईआर दर्ज की गई है।





पुलिस कर रही जांच





एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘अगर इस संबंध में और शिकायतें मिलती हैं, तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। अभी यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि किसके कहने पर शहर के विभिन्न स्थानों पर यह पोस्टर लगाए गए और इसके अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।’





इसके अलावा पुलिस ने बताया कि तीन FIR उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दर्ज की गईं और वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीन FIR पश्चिम दिल्ली में और तीन FIR बाहरी दिल्ली में दर्ज की गईं है।





उन्होंने बताया कि शहर के मध्य हिस्से में दो FIR दर्ज की गईं और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। दो FIR रोहिणी में दर्ज की गईं और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक FIR पूर्वी दिल्ली में दर्ज की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक प्राथमिकी द्वारका में दर्ज की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।





पुलिस ने बताया कि एक FIR उत्तरी दिल्ली में दर्ज की गई और एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस शख्स ने दावा किया है कि उसे तीन पोस्टर चिपकाने के लिए 500 रुपये दिए गए। एक अन्य मामला शाहदरा में दर्ज किया गया। जहां पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज बरामद की और इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिश की।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.