Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

देश की राजधानी फिर हुई शर्मसार, दो मासूम बनी हवस का शिकार


देश की राजधानी यानी दिल्ली (Delhi) एक बार फिर शर्मसार हुई है। एक ही दिन में वेस्ट दिल्ली (West Delhi) में दो रेप के मामले सामने आए हैं। पहले मामले में एक नाबालिक को शिकार बनाया गया है। जबकि दूसरे में 19 साल की एक विशेष मानसिक अवस्था वाली लड़की हैवानियत का शिकार बनी है। दोनों ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।





यह भी पढ़ें:- असाइनमेंट जमा करने स्कूल गई छात्रा से 9 लोगों ने की दरिंदगी





नाबालिग लड़की जिसके साथ दुष्कर्म किया गया है वह गर्भवती भी है। इस घटना के बाद उसका गर्भपात भी हो चुका है। जबकि दूसरे मामले में 19 साल की लड़की पार्क में बेहोश पाई गई थी। उसकी मानसिक स्थिति दुरुस्त नहीं है। वह तो पूरी घटना भी बताने में असमर्थ है। पुलिस विशेष ढंग से पूछताछ कर रही है।





शादी का झांसा देकर रेप





बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की आसाम की रहने वाली है और उसकी उम्र 17 साल की है। पुलिस के मुताबिक शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वह उसके साथ केशवपुरम के एक मकान में किराए पर रहा था। उसने उसे काम दिलाने का झांसा भी दिया था।





आरोपियों की धर-पकड़ की कोशिश





नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसके साथ दो अन्य लोगों ने भी दुष्कर्म किया है। उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर जबरन उसके साथ संबंध बनाए गए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को वोमेन शेल्टर होम में भेजा गया है। पुलिस की टीम आरोपियों की धर-पकड़ की कोशिश में है।





यह भी पढ़ें:- ढाई साल की मासूम का रेप के बाद बेरहमी से हत्या, आरोपी को मिली फांसी की सजा





दूसरे मामले में एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि कोई युवती पार्क में बेहोश पड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि यह लड़की 25 जनवरी से अपने भारत नगर स्थित ठिकाने से लापता थी। पुलिस ने बताया कि वह अपनी मां के साथ फुटपाथ पर ही रहती थी। इस पीड़िता को भी पुलिस ने शेल्टर होम में भेज दिया है।





बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई को मारा चाकू





वहीं नई दिल्ली के ही कालकाजी इलाके में बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर 17 साल के किशोर को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। यह वारदात शुक्रवार दोपहर उस समय की है जब लड़की स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी। तीन से चार की संख्या में लड़के उसका पीछा करते हुए आ रहे थे और उस पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे।





यह भी पढ़ें:- 13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक दुष्कर्म, जिस-जिस से बच्ची ने मांगी मदद सभी ने उठाया फायदा





यह बात लड़की के भाई को नागवार गुजरी और वह उन लड़कों के साथ लड़ने लगा विरोध जताते हुए कि वे लोग उसकी बहन को क्यों छोड़ रहे हैं, लेकिन उन मनचलों ने तभी लड़की के भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। पहले उसे थप्पड़ और घूंसों से मारा और फिर चाकू उसके पेट में मार दिया। फिलहाल लड़का जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है और अस्पताल में भर्ती है।





यह है पूरा मामला





पुलिस के मुताबिक लड़की की उम्र 18 साल है, जो कालकाजी स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। वह शुक्रवार दोपहर को स्कूल से घर लौट रही थी। तभी कुछ लड़के उसका पीछा करने लगे और उसे अपशब्द बोलने लगे। लड़की के भाई को इसकी जानकारी हुई और उसने उन मनचलों का विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मनचलों ने लड़के के साथ मारपीट करने के बाद उसके पेट मे चाकू मार दिया और फरार हो गए।





यह भी पढ़ें:- गैंगरेप के बाद ब्यूटी क्वीन की हत्या, लोग कर रहे इंसाफ की मांग





वहीं आरोपियों के खिलाफ कालका जी थाने में हत्या का प्रयास, लड़की का पीछा करना, अश्लील फब्तियां कसने की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की संख्या 3 बताई जा रही है, जिनकी तलाश की जा रही है। इनमें से दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।





पीड़ित की बहन का ये है कहना





'मैं कल स्कूल से घर लौट रही थी तभी लड़के स्कूल के बाहर से मेरा पीछा करने लगे और गंदी गंदी बातें मेरे भाई को बर्दाश्त नहीं हुई और वह उन लड़कों से इस बात के लिए विरोध जताने लगा जिसके बाद उन लड़कों ने मेरे भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी और इसी मारपीट में मेरे भाई को चाकू मार दिया वे लड़के ने 2 से 3 दिनों तक मेरा पीछा करते रहे हैं हमने कल इस मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस का रवैया भी सही नहीं आ रही थी।'


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.