Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी ने प्रेमिका को मारा चाकू, महिला की हालत गंभीर


‘लव बर्ड्स’ यानी प्रेमी जोड़ों (Love birds) को पूरे साल में फरवरी महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महीने में युवक-युवती एक दूसरे को अपनी दिल की बात कहते हैं, लेकिन मुंबई में वैलेंटाइन डे के दिन ही एक प्रेमी और उसकी पूर्व प्रेमिका के बीच पुरानी बातों को लेकर लड़ाई हो गई।





यह भी पढ़ें:- Update- वैलेंटाइन वीक में एकतरफा प्यार का दर्दनाक अंजाम, बीएड की छात्रा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या





देखते ही देखते लड़ाई इतनी बढ़ी की प्रेमी ने अपने जेब से चाकू निकाला और प्रेमिका के पेट पर कई बार वार कर (Lover attacked on his ex girlfriend on Valentines day) दिया। भोइवाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनोद काम्बले ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 37 साल है, जो कि मुंबई के गोवंडी इलाके में रहती है। यह महिला KEM अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में बतौर सफाई कर्मी काम करती है।





अनबन के चलते महिला पर चाकू से हमला





महिला और राजेश काले नाम के शख्स के बीच पुराना प्रेम संबंध था और जिस में अनबन के चलते राजेश ने महिला पर चाकू से कई बार हमला कर दिया। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज मुंबई के KEM अस्पताल में चल रहा है। काम्बले ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ही उनकी टीम ने राजेश काले को गिरफ्तार कर लिया, जिसे आज कोर्ट के सामने प्रोड्यूस किया जाएगा।





यह भी पढ़ें:- प्रदेश में दिनों-दिन बढ़ रहा क्राइम, मामूली विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला





सूत्रों के मुताबिक कुर्ला इलाके में रहने वाले राजेश काले और महिला के बीच पुराना प्रेम संबंध था। वहीं वैलेंटाइन डे के दिन दोपहर करीब 3:30 बजे मुंबई के परेल इलाके में दोनों के बीच उनकी पुरानी बातों को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों में लड़ाई शुरू हो गई और फिर राजेश ने अपने जेब से चाकू निकालकर करीब 4 से 5 बार महिला के पेट पर हमला कर दिया।





आरोपी गिरफ्तार





इस मामले में भोइवाड़ा पुलिस ने IPC की धारा 307 के तहत राजेश काले के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।





कोरोना वार्ड में में काम करती है महिला





पुलिस के मुताबिक कोरोना का संक्रमण जब चरम सीमा पर था उस समय KEM अस्पताल में कोविड-19 वॉर्ड बनाया गया था, जिस में काम करने के लिए कई लोगों को कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी दी गई थी। जिसमें से एक पीड़ित महिला भी थी, जो कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर ही इस अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में काम करती थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.