Media24Media.com: गायत्री शक्तिपीठ पलारी में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं महाकाल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गायत्री शक्तिपीठ पलारी में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं महाकाल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

Document Thumbnail

बलौदाबाजार : पलारी नगर स्थित गायत्री शक्ति पीठ में 9 कुंडीय संगठन सशक्तिकरण गायत्री महायज्ञ एवं नवनिर्मित महाकाल मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया हैं। कार्यक्रम प्रभात उपाध्याय की टोली द्वारा दिनाक 14, 15 व 16 फरवरी को संपन्न होगी। 14 फरवरी को अखण्ड दीप प्रज्वलन एवं देव कन्याओं द्वारा अखण्ड जप साधना। 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक जल कलश यात्रा व दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे प्रज्ञापुराण कथा। 16 फरवरी को सुबह 6 बजे से महाकाल प्राण प्रतिष्ठा, 9 बजे से यज्ञ हवन संस्कार व दोपहर 3 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा दीप यज्ञ से पूर्ण आहुति व टोली विदाई का कार्यक्रम आयोजित हैं।

गायत्री शक्तिपीठ पलारी के मुख्य ट्रस्टी घनश्याम नामदेव के नेतृत्व में अशोक निर्मलकर, देवकराम वर्मा, टेकराम पटेल, छन्नुलाल चंद्राकर, बसावन जैसवाल, बृजलाल साहू, रमेश्वरी पटेल, बसंती देवी कनौजे, राजमती पटेल, देवनाथ कनौजे, सुमन्त कनौजे, हरी साहू, देवा मनहरे, लुकेश साहु, डाकेश्वर वर्मा, गिरीश कनौजे आदि पलारी क्षेत्र के सभी गायत्री परीजनों के द्वारा कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए जोर- शोर से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। उक्त जानकारी घनश्याम नामदेव द्वारा ने दी हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.