Media24Media.com: 3 लाख रुपये के कोकीन के साथ ड्रग्स सप्लायर्स का सरगना गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

3 लाख रुपये के कोकीन के साथ ड्रग्स सप्लायर्स का सरगना गिरफ्तार

Document Thumbnail

रायपुर पुलिस नशे को सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में बुधवार को दौरान रिंग रोड नंबर 2 हीरापुर इलाके के आरडीए मोड़ के पास 2 युवकों को करीब 29 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बतायी जा रही है।





10वीं और 12वीं पूरक और पुनर्गणना का रिजल्ट जारी, बोर्ड का पैटर्न भी हुआ चेंज





तस्करों के पास से 29 ग्राम कोकीन और 4 मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आजाद चौक सीएसपी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। ये केस कबीरनगर थाना क्षेत्र का है।





पंजाब से लाता था ड्रग्स





सीएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। नशे के कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी दविंदर सिंह ड्रग्स सप्लायर्स का मुख्य सरगना है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वो ट्रांसपोर्ट का काम करता है और पंजाब से कोकीन लाकर आस-पास के इलाके में खपाता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में आजाद चौक सीएसपी अंकिता शर्मा, कबीरनगर थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल, हरजीत सिंह, तोषित सिंह, अनिल राजपूत और भरत शामिल थे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.