Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राज्यपाल ने मीडिया24मीडिया की पत्रिका ‘अपन रद्दा’ का किया विमोचन


  • आम जनता यातायात के नियमों का करें पालन, इससे सड़क दुर्घटना में आएगी कमी : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके




रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में प्रेस क्लब महासमुंद के अध्यक्ष आनंद राम साहू के संयोजन में मीडिया24मीडिया संपादक अशोक कुमार साहू और पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मीडिया-24 मीडिया द्वारा प्रकाशित सड़क सुरक्षा माह पर आधारित विशेषांक पत्रिका ‘अपन रद्दा’ की पहली प्रति भेंट की। राज्यपाल ने पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि यह सकारात्मक सोच के साथ सराहनीय प्रयास है। इससे यातायात के नियमों के प्रति आम जनता में जागरूकता आएगी और निश्चित ही सड़क दुर्घटना में कमी होगी।
उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी जब सड़क मार्ग से यात्रा करती हैं तो वह अनुभव करती है कि लोग यातायात के नियमों का गंभीरता से पालन नहीं करते हैं। जबकि वे यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो न केवल स्वयं सुरक्षित रहेंगे। बल्कि सबको सुरक्षित रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।









सड़क सुरक्षा माह का समापन : उत्कृष्ट योगदान देने वालों का हुआ सम्मान, मीडिया24मीडिया की पत्रिका ‘अपन रद्दा’ का हुआ विमोचन





सुश्री उइके ने कहा कि मैंने यह स्वयं निर्देश दिया है कि जब वे सड़क मार्ग से निकलें तो उनके काफिले में शामिल वाहनों को नियंत्रित गति से और सावधानीपूर्वक चलाएं। जिससे आम लोगों को परेशानी न हो और किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी की। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को महासमुन्द जिले के सिरपुर आने का आमंत्रण भी दिया। इस पर उन्होंने बहुत जल्दी सिरपुर भ्रमण कर पर्यटन की दिशा में सकारात्मक पहल करने आश्वत किया। प्रतिनिधि मंडल में अशोक कुमार साहू, महेन्द्र कुमार पटेल, देवेन्द्र कुमार ध्रुव, ईश्वर पटेल शामिल थे।









'अपन रद्दा' पत्रिका की सराहना





मीडिया 24 मीडिया द्वारा प्रकाशित 'अपन रद्दा' में उल्लेखनीय कार्य, यातायात नियम संबंधी आलेखों की उन्होंने जमकर सराहना की। पत्रिका के प्रधान संपादक आनंदराम साहू, संपादक अशोक कुमार साहू, सहयोगी देवेन्द्र ध्रुव, ईश्वर पटेल, महेन्द्र पटेल ने राजभवन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर लंबी चर्चा की। यातायात सडक सुरक्षा माह पर प्रकाशित प्रदेश की इस पहली पत्रिका की उन्मुक्त कंठ से उन्होंने सराहना करते विमोचन किया।









पत्रिका के चीफ एडिटर आनंदराम साहू ने बताया कि यह पत्रिका बहुत ही सीमित समय में तैयार किया गया है। जिसमें यातायात के सभी नियमों, चिन्हों, हेलमेट की महत्ता, सीट बेल्ट लगाने इत्यादि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। साथ ही बारकोड से स्केन कर भी पत्रिका का अध्ययन अपने मोबाइल फोन पर कर सकते हैं। इसे डिजीटल तौर पर बनाया गया है। संपादक अशोक कुमार साहू ने बताया कि सभी आयुवर्ग के लोग सहजता से यातायात के नियमों को जान- समझ सकें, इस बात का ध्यान रखा गया है। अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ी गीतकार के के पाटिल द्वारा छत्तीसगढी में लिखे यातायात गीत को भी पत्रिका मे स्थान दिया गया है। पत्रिका की डिजाईन यातायात नियम के अनुसार तैयार किया गया है। लाल, पीला, हरा सिगनल की थीम पर प्रकाशित पत्रिका संग्रहणीय है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.