Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Horoscope 16 January 2021: आज का राशिफल- मेष और वृष राशि वालों को आज मिलेगी सफलता, बाकी राशि वाले जानिए आपके किस्मत में क्या है आज

Document Thumbnail

दैनिक राशिफल (Horoscope 16 January 2021)





हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। आज 16 जनवरी (Horoscope 16 January 2021) के दिन जानिए आपकी राशि के अनुसार आपका दिन कैसा जाएगा। जीवन में आने वाली बहुत सी समस्याओं का हल आपके राशि के अनुरूप समाधान करके ठीक किया जा सकता है।





5 दिनों से अपने ही घर में मृत पड़े थे सेना के रिटायर्ड कैप्टन, ऐसे हुआ खुलासा





जानिए कैसे आप अपना दिन सुधार सकते हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 16 January 2021) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।





मेष राशि (Aries today horoscope)





घर, कार्य स्थल के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको रुचि पूर्ण उत्तम भोजन, वस्त्र सुख योग है। आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति निराकृत होगी। आज सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। मित्र और परचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विजय पथ के पथिक होंगे आप।





वृष राशि (Taurus today horoscope)





अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी। राजनीति में गौरव तथा यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शासन या राज्य में आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे। सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी। समय का भाग्य बाधा के साथ सफलता योग हैं। प्रयास करने का सुझाव दिया जाता है।





मिथुन राशि (Gemini today horoscope)





कुछ मिले-जुले,सुख-दुख,सफलता-असफलता के परिणाम का दिन है। व्यापार मे लाभप्रद लेन-देन सम्पन्न करने में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा के लिए हरी झंडी मिलने से पहले आपको कुछ बाधाएं पार करनी होंगी। अपने कार्य इच्छानुसार पूरे न कर पाने के कारण आप मानसिक रुप से अशांत खिन्न रहने की तुलना मे पूर्व जन्म कृत स्व कर्म का भोग मान कर धैर्य रखिए। वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है। भाग्य की समस्या रहेगी।





डेढ़ करोड़ के इंश्योरेंस के लिए गोद लिए हुए बेटे की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला





कर्क राशि (Cancer today horoscope)





असुविधा,असहयोग,समन्वयहीन और अपेक्षा के विपरीत स्थिति का समय है। किसी शुभ समाचार की आशा मत कीजिए। सूचना भी सत्यता से परे हो सकती हैं ,ध्यान नहीं देना चाहिए। यह रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों और बाधाओं का दिन है। आर्थिक दृष्टि से भी यह काल लाभ पूर्ण नहीं है। आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है। अपने उच्चाधिकारी से कार्यालय में या रोजगार स्थल पर किसी भी प्रकार की असहमति और विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।





सिंह राशि (Leo today horoscope)





सकारात्मक परिस्थितियों का दिन है। यह समय सुख और कार्यों में सफलता का द्योतक है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है। अटका हुआ पैसा पुन प्राप्त हो सकता है। आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी। प्रेम संबंध सुख या नए मित्र के लिए यह दिन अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में सुख समन्वय रहेगा। आपको आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे। संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विशेष-यात्रा और नए कार्य हाथ में नहीं ले। नये कार्य के संदर्भ प्रयासों के परिणाम अपेक्षा के अनुसार होना संदिग्ध है।





कन्या राशि (Virgo today horoscope)





प्राथमिकता के आधार पर कार्य करिए। सफलता की संभावना प्रबल हैं। यह समय आपके लिए आपके प्रयासों और उपकार की प्रतिष्ठा और पहचान पाने का हो सकता है। आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। नए मित्र भी बनाएंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप नीरोग काया का आनन्द उठाएंगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप सफल और प्रसन्न रहेंगे।





तुला राशि (Libra today horoscope)





आपको अपने व्यापार या कार्यालय में साधारण दिनों से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अनिद्रा की स्थिति और कार्य की चिंता भी हो सकती है। मानसिक रुप से आप थकान महसूस कर सकते हैं। अकर्मण्यता या आलस्य भी आप पर हावी हो सकता है। धार्मिक या दान , पुण्य कार्य में सफलता मिल सकती है। जनसम्पर्क से जुड़े वर्ग राजनेता,सामाजिक कल्याण,अभिकर्ता को यश, सफलता और व्यस्तता की स्थितियां मिलने की संभावना है। घर और धन सम्बन्धी कठिनाइयां झेलनी पड़ सकती है। धन-व्यय के समय विशेष सचेत रहें।





वृश्चिक राशि (Scorpio today horoscope)





कल की तुलना में आज का दिन और भी कठिनाइयों का सिद्ध होगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। मानसिक कष्ट की भी संभावना है। अहम को चोट लगेगी। आपके साथ अच्छा व्यवहार होने की संभावना कम है। वाद विवाद की स्थितियां निर्मित होंगी। मानसिक और शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में विशेष ध्यान रखें या संभव हो तो स्थगित रखें। नई विचार या योजना की पहल न करना ही अच्छा सिद्ध होगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में  कष्ट की संभावनाएं हैं।





कही हैकर्स के पास आपकी ईमेल आईडी और पासवर्ड तो नहीं? इस तरह करें चेक





धनु राशि (Sagittarius today horoscope)





मनोबल बढ़ेगा। व्यापार में धन की प्राप्ति होगी। रोजगार में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु पराजित होंगे। जन सामान्य से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य साथी का सुख बाधा है। संबंधियों से समाचार मिलेंगे। राज्य वर्ग और प्रशासनिक वर्ग विशेष सफल होंगे। नए उत्तरदायित्व भी प्राप्त हो सकते हैं।





मकर राशि (Capricon today horoscope)





संभव है आपको मनवांछित फल न मिले। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक रुप से आप व्यथा और बैचेनी अनुभव कर सकते हैं। अकर्मण्यता या ईर्ष्या की भावना से भी त्रस्त हो सकते हैं। अपने निर्णय लेने में या दूसरों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें और आवेश में न आएं। योजनाओं को क्रियान्वित करने से पूर्व सोच लें। घर पर भी सावधान रहें। सगे सम्बन्धियों से व्यर्थ की शत्रुता संभव है।





कुंभ राशि (Aquarius today horoscope)





आपको शारीरिक सुख-साधन, उत्तम वस्त्र और सुगंध या अन्य इच्छित सांसारिक भौतिक सुख की वस्तुओं से सुख योग है। इस समय सर्वोत्तम मित्र और परिचित मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में आम दिनों की तुलना में अधिक आनन्द होगा। प्रेम या दाम्पत्य जीवन में आप अपने साथी के प्रेम में वृद्धि या सहयोग ,समन्वय की आशा कर सकते हैं। सौभाग्य, सुख और सम्मान इस दिन की विशेषता है। मन पसन्द इच्छित भोजन का आनन्द मिलने का योग है। आपको सुस्वादु मनचाहा भोजन, सुविधापूर्वक उपलब्ध होगा।





मीन राशि (Pisces today horoscope)





शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे। दिन में असंतोष सा रहेगा। मन में उदारता और दया भावना की कमी होगी। अनपेक्षित स्थिति से क्रोध और विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक अप्रिय स्थिति निर्मित होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना उचित होगा। खर्च बढ़ेगा। दैनिक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। सामान्यत समस्या नहीं आएगी। आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा ।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.