Media24Media.com: जानिए क्या है CoWIN एप और कैसे करता है काम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जानिए क्या है CoWIN एप और कैसे करता है काम

Document Thumbnail

कोरोना टीकाकरण के लिए भी सरकार ने एक सिस्टम बनाया है और इस सिस्टम का नाम CoWIN है। वैसे तो सरकार ने कहा है कि कोरोना टीकाकरण (COWIN App News) की पूरी प्रक्रिया CoWIN एप के जरिए ही होगी, लेकिन फिलहाल CoWIN का केवल वेब वर्जन देखा जा सकता है।





कल से शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान





CoWIN एप को फिलहाल गूगल प्ले-स्टोर या एपल एप स्टोर पर उपलब्ध नहीं कराया गया है। CoWIN को लेकर लेकर लोगों के जेहन में कई सवाल हैं और कई फर्जी एप्स इसी नाम से बाजार में आ गए हैं जिन्हें लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सचेत भी किया है।





कोविन एप भारत में कोरोना टीकाकरण के लिए एक मैनेजमेंट सिस्टम है जो कि क्लाउड आधारित है। इस एप में टीकाकरण केंद्र से लेकर टीका लेने वाले लोगों की पूरी सूची रहेगी। यदि आप भी कोरोना का टीका लेना चाहते हैं तो आपको CO-WIN एप से ही अप्लाई करना होगा। कोविन एप से कोरोना टीकाकरण प्रक्रिया की पूरी ट्रैकिंग होगी। इसमें भारत में लगाई जाने वाली टीका का पूरा लेखा-जोखा रहेगा।





कोविन एप में टीकाकरण का पूरा डाटा बेस (COWIN App News)





साथ ही किसे कब, कहां और कौन सा टीका दिया गया। इसकी भी पूरी जानकारी होगी। सीधे शब्दों में कहें तो कोविन एप में भारत में कोरोना टीकाकरण का पूरा डाटा बेस रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल आप ना तो CO-WIN एप डाउनलोड कर सकते हैं और ना ही इसकी वेबसाइट पर जाकर टीका के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, हालांकि भविष्य में आपको ये सुविधाएं मिलेंगी।





रिपोर्ट्स के मुताबिक CO-WIN एप को एंड्रॉयड, आईओएस और KaiOS सभी के लिए लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में नोकिया के 4जी फोन यूजर्स और जियो फोन यूजर्स भी अपने फोन में कोविन एप डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि फिलहाल 4जी फीचर फोन में KaiOS ही दिया गया है। कोविन एप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड आदि के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।





कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया





  • Co-WIN एप/वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन
  • स्थान और तारीख के साथ मैसेज मिलेगा
  • टीका केंद्र पर जाकर मैसेज दिखाना होगा
  • पहचान पत्र की जांच होगी
  • OTP के जरिए कोविन एप पर वेरिफिकेशन
  • टीका लगेगा और डाटा अपलोड होगा
  • सेकेंड डोज के लिए मैसेज मिलेगा
  • साइड इफेक्ट की जांच के लिए 30 मिनट तक केंद्र पर ही रहना होगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.