Media24Media.com: कोविन एप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोविन एप. Show all posts
Showing posts with label कोविन एप. Show all posts

जानिए क्या है CoWIN एप और कैसे करता है काम

No comments Document Thumbnail

कोरोना टीकाकरण के लिए भी सरकार ने एक सिस्टम बनाया है और इस सिस्टम का नाम CoWIN है। वैसे तो सरकार ने कहा है कि कोरोना टीकाकरण (COWIN App News) की पूरी प्रक्रिया CoWIN एप के जरिए ही होगी, लेकिन फिलहाल CoWIN का केवल वेब वर्जन देखा जा सकता है।





कल से शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान





CoWIN एप को फिलहाल गूगल प्ले-स्टोर या एपल एप स्टोर पर उपलब्ध नहीं कराया गया है। CoWIN को लेकर लेकर लोगों के जेहन में कई सवाल हैं और कई फर्जी एप्स इसी नाम से बाजार में आ गए हैं जिन्हें लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सचेत भी किया है।





कोविन एप भारत में कोरोना टीकाकरण के लिए एक मैनेजमेंट सिस्टम है जो कि क्लाउड आधारित है। इस एप में टीकाकरण केंद्र से लेकर टीका लेने वाले लोगों की पूरी सूची रहेगी। यदि आप भी कोरोना का टीका लेना चाहते हैं तो आपको CO-WIN एप से ही अप्लाई करना होगा। कोविन एप से कोरोना टीकाकरण प्रक्रिया की पूरी ट्रैकिंग होगी। इसमें भारत में लगाई जाने वाली टीका का पूरा लेखा-जोखा रहेगा।





कोविन एप में टीकाकरण का पूरा डाटा बेस (COWIN App News)





साथ ही किसे कब, कहां और कौन सा टीका दिया गया। इसकी भी पूरी जानकारी होगी। सीधे शब्दों में कहें तो कोविन एप में भारत में कोरोना टीकाकरण का पूरा डाटा बेस रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल आप ना तो CO-WIN एप डाउनलोड कर सकते हैं और ना ही इसकी वेबसाइट पर जाकर टीका के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, हालांकि भविष्य में आपको ये सुविधाएं मिलेंगी।





रिपोर्ट्स के मुताबिक CO-WIN एप को एंड्रॉयड, आईओएस और KaiOS सभी के लिए लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में नोकिया के 4जी फोन यूजर्स और जियो फोन यूजर्स भी अपने फोन में कोविन एप डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि फिलहाल 4जी फीचर फोन में KaiOS ही दिया गया है। कोविन एप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड आदि के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।





कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया





  • Co-WIN एप/वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन
  • स्थान और तारीख के साथ मैसेज मिलेगा
  • टीका केंद्र पर जाकर मैसेज दिखाना होगा
  • पहचान पत्र की जांच होगी
  • OTP के जरिए कोविन एप पर वेरिफिकेशन
  • टीका लगेगा और डाटा अपलोड होगा
  • सेकेंड डोज के लिए मैसेज मिलेगा
  • साइड इफेक्ट की जांच के लिए 30 मिनट तक केंद्र पर ही रहना होगा।

प्ले स्टोर पर फर्जी Co-WIN की भरमार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सावधान

No comments Document Thumbnail

भारत सरकार ने कोरोना की वैक्सीन लगवाने से पहले रजिस्ट्रेशन के लिए CoWIN एप लॉन्च करने का एलान किया है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर अभी तक CoWIN एप (Fake CoWIN App) को लॉन्च नहीं किया है, लेकिन गूगल प्ले-स्टोर पर आपको कई CoWIN एप मिल जाएंगे। गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद सभी CoWIN एप फर्जी हैं। असली एप का नाम Co-WIN है जिसे अभी प्ले-स्टोर पर उपलब्ध नहीं कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी फर्जी CoWIN एप को लेकर लोगों को आगाह किया है और डाउनलोड न करने की सलाह दी है।





वैक्सीन लगवाने वालों का रहेगा पूरा लेखा-जोखा(Fake CoWIN App)





स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि Co-WIN एक ऐसा मोबाइल एप है जो फ्री में डाउनलोडिंग के लिए सभी को उपलब्ध होगा। इस एप में टीकाकरण की प्रक्रिया से लेकर प्रशासनिक क्रिया-कलापों, टीकाकरण कर्मियों और जिन्हें वैक्सीन दी जानी है, उनकी पूरी जानकारी रहेगी। इसमें सेल्फ रजिस्ट्रेशन का भी विकल्प होगा। किसी पंचायत का मुखिया भी अपने पंचायत के लोगों के टीकाकरण के लिए इस एप से अप्लाई कर सकेगा। 





Co-WIN एप के हैं पांच मॉड्यूल





स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक Co-WIN एप में पांच मॉड्यूल हैं जिनमें प्रशासनिक मॉड्यूल, दूसरा रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल, तीसरा वैक्सीनेशन मॉड्यूल, चौथा लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल और पांचवां रिपोर्ट मॉड्यूल शामिल हैं। इनमें से पहला मॉड्यूल प्रशासनिक मॉड्यूल है जिसमें वैक्सीन के लिए सेशन का निर्धारण होगा और टीका लगवाने वाले लोगों और प्रबंधकों को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा।





इन फलों का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए है खतरनाक






रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल में आप खुद वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इस मॉड्यूल के लिए कोई संस्था थोक में उन लोगों का रजिस्ट्रेशन कर सकती है, जिन्हें वैक्सीन की जरूरत है। लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल में क्यूआर कोड आधारित एक टीकाकरण सर्टिफिकेट मिलेगा। राजेश भूषण के मुताबिक देश में उन सभी लोगों को टीका लगेगा, जो लगवाना चाहते हैं।





तीन चरण में होगा टीकाकरण





भारत में कोरोना टीकाकरण का काम शुरुआती तौर पर तीन चरणों में होगा। इसमें चरणवार ढंग से लोगों को टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों (हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स) को और दूसरे चरण में आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। राज्य सरकारों को इन लोगों का डाटा इकट्ठा करने का जिम्मा मिला है। वहीं तीसरे चरण में उन लोगों को टीका लगेगा जो किसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन सभी का Co-WIN एप पर ही रजिस्ट्रेशन होगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.