Media24Media.com: CM ने की अहिवारा को तहसील बनाने की घोषणा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CM ने की अहिवारा को तहसील बनाने की घोषणा

Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को दुर्ग दौरे (CM Durg news) पर थे। उन्होंने जिले में कई विकासकार्यों की घोषणा की। सीएम ने दुर्ग को कुल 268 करोड़ के विकासकार्यों की सौगात दी। इसमें 249.57 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और 18.86 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन शामिल है।





जनता से पहले केंद्रीय मंत्रियों को लगे कोरोना वैक्सीन : CM बघेल






रिसाली नगर निगम कार्यालय का लोकार्पण करने के बाद दोपहर 3 बजे सीएम बघेल जामुल के नगर पालिका परिषद स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। बघेल ने लोकार्पण के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि, 'जामुल की जनता को शुद्ध पानी मिलना शुरू हो जाएगा। अब महिलाओं को पानी के लिए भटकने की भी जरूरत नहीं है। पानी शिवनाथ नदी से फिल्टर होकर सीधे आपके घरों में पहुंचेगा'।






इन विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन (CM Durg news)





  • सीएम बघेल ने 23.46 करोड़ से ज्यादा की जल आवर्धन योजना का लोकार्पण किया।
  • 4.66 करोड़ की लागत से बनने वाले महाविद्यालय भवन का भूमि पूजन किया।
  • शासकीय महाविद्यालय भवन का लोकार्पण भी किया।
  • सुडू जलाशय के लिए एक करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की।
  • ग्रामीण सड़क नेटवर्क प्रबंधन ईकाई (आरआरएनएमयू) के भवन का भी लोकार्पण किया।




नए तहसील की घोषणा (New Tehsil Updates)






सभा स्थल पर मंत्री रुद्र गुरु और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सीएम बघेल से अहिवारा को तहसील बनाने की मांग की। इसके बाद सीएम बघेल ने मंच से ही अहिवारा को तहसील बनाने की घोषणा की।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.