Media24Media.com: जानिए कितना सेहतमंद है सेब

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जानिए कितना सेहतमंद है सेब

Document Thumbnail

हम सभी किसी न किसी फल का सेवन जरूर करते हैं, लेकिन हमें एक चीज जरूर कही जाती है कि एक सेब जरूर खाना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को कई फायदे (Benefits of eating Apples) मिलते हैं। हर रोज सुबह एक सेब खाने से ये हमें बीमार होने से बचाने में काफी मदद करता है। सेब में पर्याप्त मात्रा में एटीऑक्सीडेंट समेत कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में कारगर माने जाते हैं।





राज्यपाल रायपुर तो सीएम बस्तर में करेंगे ध्वजारोहण





हड्डियां होती है मजबूत (Benefits of eating Apples)





सेब खाने से सबसे पहला फायदा हमें ये होता है कि इससे हमारी हड्डियां मजबूत रहती हैं। सेब में काफी कैल्शियम पाया जाता है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत करने और गठिया जैसी बीमारियों को रोकने में काफी मदद करता है। साथ ही सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही हड्डी को टूटने से भी बचाने में मदद करते हैं। सेब के बाहरी हिस्से में फेवोनोइड फ्लोरिजिन पाया जाता है, जो हड्डियों से जुड़ी समस्या को रोकने में मदद कर सकता है।





हार्ट के लिए अच्छा





सेब हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है। सेव में कई प्रकार के फायटोन्यूट्रियन्ट्स समाविष्ट हैं जो हृदय प्रणाली की रक्षा करने में अत्यंत सक्षम हैं। ये हृदय पर ऑक्सीडेशन से होने वाली क्षति पर रोक लगाकर हृदय रोगों को बढ़ने से पहले ही रोक देता है। यही नहीं, ये हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाने में भी मदद करता है और साथ ही शुगर की मात्रा को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए सेब खाने की सलाह दी जाती है।





दांत होते हैं मजबूत





सेब खाने से हमारे दांत मजबूत और बीमारियों से दूर रहते हैं। पानी और फाइबर का अच्छा स्त्रोत सेब को माना जाता है, जो हमारे शरीर की आंतरिक सफाई करने के रूप में काम करता है। इसमें मौलिक एसिड होत है जो कि लार के उत्पादन को बढ़ाता है, जिसके कारण हमारे मुंह के बैक्टीरिया हट जाते हैं। सेब का सेवन करने से हमारे दांतों का पीलापन भी दूर होता है। इसमें पाए जाने वाले खनिज और विटामिन हमारे दांतो को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.